नौकरी का झांसा देकर करोड़ो की ठगी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी: मुखानी पुलिस ने नौकरी के नाम पर झांसा देकर पिन कोड से अधिक की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस आरोपी के पास से एक फॉर्च्यूनर कार भी बरामद किया

वादी- नवीन चन्द्र जोशी पुत्र मोहन चन्द्र जोशी निवासी कमलुवागाजा रोड, थाना मुखानी जिला नैनीताल।


घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 25/04/2022 को थाना मुखानी में वादी नवीन चन्द्र जोशी निवासी कमलुवागांजा थाना मुखानी नैनीताल द्वारा तहरीर के दी गयी थी प्रतिवादी रितेश पाण्डे पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डे निवासी जेल रोड चौराहा थाना, हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा उसके साथी नौकरी का झांसा देकर 4,50.00/-.रु ऑनलाईन अपने खाते में डलवा कर ठगी की गयी है। उक्त तहरीर के आधार थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या – 102/22 धारा – 420/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया। पंकज भटट्, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया उक्त निर्देशानुसार हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में नामजद अभियुक्त रितेश पाण्डे पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डे निवासी जेल रोड चौराहा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल को गिरफ्तार किये जाने हेतु पुलिस टीम गठित कर टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी कर दिनांक. 02-05-22 दिनांक को अभियुक्त उपरोक्त को लामाचौड़ से वाहन यू0के0-07डीएम- 4800 फार्च्यूनर कार के साथ गिरफ्तार किया गया व वाहन को एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 


पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह अधिक पैसे कमाने के चक्कर से लोगों को नौकरी के नाम पर पैसा लेकर ठगी करता हैं । तथा अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के कोतवाली रामनगर में वादी गजेन्द्र सिंह निवासी पीरुमदार रामनगर के साथ भी नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख रुपये ठगी की गयी है जिस सम्बन्ध में कोतवाली रामनगर में मुकदमा एफआईआर नं-134/2022 धारा 420 भादवि बनाम रितेश पाण्डे आदि पंजीकृत है तथा वादिनी श्रीमती कविता महेरा पत्नी डी एस मेहरा निवासी पंकज निवास मल्लीताल से भी नौकरी का झांसा देने के नाम पर लगभग 01 करोड़ 53 लाख 10 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने पर थाना मल्लीताल में मुकदमा अपराध संख्या – 18/22 धारा – 420/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया हैं। जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर, रुद्रपुर थानों में नौकरी के नाम पर रुपये लेकर की गयी हैं। अभियुक्त द्वारा अभी तक जनपद नैनीताल में 03 करोड़ 28 लाख 10 हजार रूपये की गयी हैं। अन्य जनपदों से भी अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More