कौस्तुभानन्द पर जानलेवा हमले के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस ने दो सितंबर को एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के आरोप में हरियाणा के शातिर बदमाश समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/07/father-put-six-people-to-death-to-take-revenge/

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने प्रेस को सूचना देते हुए बताया कि दो सितंबर को रात्रि लगभग 9.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हरिपुर तुलाराम पोस्ट अर्जुनपुर चौकी मण्डी क्षेत्र में फायरिंग की सूचना पर पुलिस बल को मौके पर घटनास्थल एवं प्रकरण की जांच में पता चला कि हरिपुर तुलाराम निवासी कौस्तुभानन्द शर्मा उम्र 58 वर्ष को अज्ञात अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल किया गया। उपरोक्त संबंध में 477/2021 धारा 307 भादवि में मामला दर्ज हुआ। बाद में धारा 120बी , 34,420 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर चार टीमों का गठन किया गया। जिन्हें क्रमशः सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन , पतारसी – सुरागसी व मोबाईल सर्विलांस एवं घायल कौस्तुभानन्द शर्मा के साथ हुई घटना के संबंध में जांच का कार्य आवंटित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी डा0 जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी शान्तुन पारासर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी अरूण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों के द्वारा प्रकरण में जांच व घायल के बयानों में यह तथ्य प्रकाश में आया कि घायल कौस्तुभानन्द के बेटे ललित मोहन कुछ ट्रान्सपोर्टरों के साथ कई सालों से व्यवसाय के संबंध में लेन-देन था। जिस क्रम में उसकी काफी अधिक देनदारी ट्रान्सपोर्टरों के ऊपर थी। जिसको लेकर ट्रान्सपोर्टरों का कौस्तुभानन्द के साथ पंचायत भी हुई थी। जिसमें कोई हल नही निकला था । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दो अभियुक्तों को आज सात सितंबर को घटना में प्रयुक्त वाहन व असलाहों सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त अमरजीत उर्फ मीनू पंजाब केरला रोडवेज ट्रान्सपोर्ट मैनेजर के रूप में कार्य करता है। जिसका कौस्तुभानन्द के बेटे ललित मोहन के साथ देनदारी थी। जिस कारण पैसे वापस करने हेतु दबाब बनाने के लिए अभियुक्तों ने साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया । उनसे बरामद वाहन की जांच की गयी तो वाहन में नम्बर प्लेट एचआर 12 एच 0761 की लगी हुई है। जांच में वाहन एचआर 20 एडी 0999 नम्बर से रजिस्टर्ड होना पाया गया। अभियुक्तों द्वारा घटना के बाद पुलिस से बचने की नियत से वाहन में फर्जी नम्बर प्लेट लगाया गया है। जिस संबंध में गहनता से जांच की जा रही है उक्त घटना में अभियुक्तों के साथ मोनू भी शामिल था जिसकी गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/07/ssp-nainital-got-relief-from-supreme-court/

पुलिस ने अमित उर्फ मित्ता पुत्र कृष्ण कुमार निवासी ग्राम नहला थाना बूना जिला फतेहाबाद हरियाणा, अमरजीत सिंह उर्फ मीनू पुत्र बलवान निवासी किच्छा रोड थाना रूद्रपुर जिला उधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया है। अमित और अमरजीत के खिलाफ हरियाणा में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त वाहन इतियोस टोयेटा, एक तमन्चा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस, एक कन्ट्रीमेड पिस्टल 32 बोर मय एक मैग्जीन व 03 जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद किया। फरार मोनू उर्फ मुण्डी निवासी फतेहाबाद हरियाणा है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

पुलिस टीम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सैनी, वरिष्ठ उप निरीक्षक, मंगल सिंह, उप निरीक्षक दिनेश जोशी, दिलवर भण्डारी, कविन्द्र शर्मा, कांस्टेबल अरूण राठौर,परवेज अली, ललित श्रीवास्तव, विरेन्द्र चौहान, जितेन्द्र सिंह,अनिल गिरी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news nainital news Police arrested accused of murderous attack

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More