मसाले चोरी के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी


हल्द्वानी। साल बदल तो चोरी का तरीका भी बदल गया और अब चोरों ने खाली कर डाला धनिया ओर जीरा का गोदाम। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही चोरी में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए चोरी हुआ माल जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रूपये बताई जाती है भी बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डेविड शर्मा पुत्र प्रेम शर्मा निवासी गली नं.पेस -2 करावल न्यार दिल्ली हाल निवासी कलावती कॉलोनी हल्द्वानी की दुकान से दिन पूर्व रात्रि मे 32 कट्टे जीरा, 05 कट्टे धनियाँ, 06 पैकेट हरी इलायची अज्ञात चोरों ने चोरी कर और लेकर फरार हो गए शहर के बीचो बीच हुई इस घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को तुरंत इसके खुलासे के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज व शहरों के सीसीटीवी फुटेज के बाद उप निरीक्षक बालकृष्ण आर्या, कांस्टेबल विनोद राणा , नसीम अहमद , केशव बोरा द्वारा मण्डी बाईपास रोड़ पर एक टैम्पो UK04TB-1741 को रोक कर चैक किया गया तथा उक्त वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 12 कट्टे साबूत जीरा बरामद किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

पुलिस ने जब इस संबंध में सख्ती के साथ पूछताछ की तो चालक गगन पुत्र रामविलास राज निवासी गैगुवा थाना मधुबन जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारन बिहार हाल पता- किराये का मकान विनोद अग्रवाल सब्जी मण्डी आचार वाली दुकान के सामने मंगल पड़ाव हल्द्वानी नैनीताल ने माँफी मांगते हुए बताया की वह पिछले 05 वर्षो से हल्द्वानी में रहकर काम कर रहा है तथा डेविड शर्मा के यहा आता जाता रहता था। दिनांक 02.01.2022 को रात्रि 09.00 बजे डेविड के दुकान का ताला खोलकर मैने दुकान से जीरा,धनिया एवं इलायची के कट्टे चोरी किये थे मैने उक्त चोरी का माल अपने टैम्पो से अपने दोस्त अब्दुल रहमान उर्फ राजा पुत्र रफीक राजा निवासी इन्द्रानगर ठोकर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल के घर रख दिया था तथा तीसरे चक्कर में 12 कट्टे जीरा लेकर मण्डी में बेचने जा रहा था । अभियुक्त की निशादेही पर मय पुलिस टीम के अभियुक्त अब्दुल रहमान के घर पर दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के घर से चोरी का शेष माल 20 कट्टे जीरा, 05 कट्टे धनिया व 06 पैकेट हरी इलाचयी बरामद किया गया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

बरामद माल
32 कट्टे जीरा, 05 कट्टे धनियाँ, 06 पैकेट हरी इलायची मय वाहन टैम्पो नं.- UK04TB-1741
मूल्य – 2,05000/- रूपये ।
पुलिस टीम
1- उ0नि0 बालकृष्ण आर्या चौकी हीरानगर
2- कानि0 विनोद राणा
3- कानि0 नसीम अहमद
4- कानि0 केशव बोरा

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More