डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख 80 हज़ार रुपये से अधिक की धनराशि ठगने के एक आरोपी को पुलिस ने किया राजस्थान से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। साइबर ठगी के एक बड़े और सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए अल्मोड़ा पुलिस की देघाट थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक शातिर अभियुक्त को राजस्थान के सूरतगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस आरोपी ने अपने गिरोह के साथ मिलकर एक बुजुर्ग को 10 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ के झांसे में रखकर उनसे 18 लाख 80 हज़ार रुपये से अधिक की बड़ी धनराशि ठग ली थी। पुलिस अब इस गिरोह की पूरी चेन को तोड़ने में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार देघाट क्षेत्र निवासी वादी गोपाल दत्त ने 05 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकेसाथ अज्ञात व्यक्तियों ने बैंक धोखाधड़ी में संलिप्त होने का डर दिखाकर 18 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। इस पर तत्काल थाना देघाट में एफआईआर संख्या 18/2025 केतहत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।जांच में सामने आया कि ठगों ने 25अगस्त को वादी गोपाल दत्त को व्हाट्सएप वीडियो और वॉयस कॉल किया। पहले एक कॉलर ने उन्हें बताया कि उनका फोन नंबर गलत काम में इस्तेमाल हो रहा है और वह इसे क्राइम ब्रांच को दे रहा है। इसके तुरंत बाद एक और वीडियो कॉल आई। इस कॉलर ने खुद को “क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन दिल्ली” का अधिकारी बताते हुए बुजुर्ग को धमकाया। आरोपी ने कहा कि वह नरेश अग्रवाल नाम के व्यक्ति द्वारा की गई बैंक धोखाधड़ी में शामिल हैं और उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस बनता है। ठगों ने वादी को उसी समय ‘डिजिटल अरेस्ट’ करने की घोषणा कर दी और जेल भेजने की धमकी दी। वादी को किसी से बात न करने और स्याल्दे में किसी को कुछ न बताने की सख्त हिदायत दी गई। दहशत में आए बुजुर्ग से घर के जेवर, कैश और बैंक बैलेंस की जानकारी ली गई, यहाँ तक कि उनकी एफडी भी तुड़वा दी गई।ठगों के निर्देश पर, वादी ने घबराकर 27 और 29 अगस्त को कुल 18 लाख 80 हजार रुपये साइबर ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने कहा कि जांच के बाद सारा पैसा जल्द वापस आ जाएगा। कई दिनों तक पैसा वापस न आने पर वादी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा, देवेन्द्र पींचा, ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। इस टीम ने थाना देघाट और एसओजी के सहयोग से आवश्यक सुरागरसी-पतारसी और साइबर इनपुट पर काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

पुलिस टीम को बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने इस गिरोह के एक अभियुक्त, साहिल कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी वार्ड नं.-14, शिवबाड़ी रोड, सूरतगढ़, जिला श्रीगंगानगर, राजस्थान को 14 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस साइबर ठगी गिरोह के अन्य संलिप्त सदस्यों और पूरी चेन का पता लगाने में जुटी है।

एसएसपी की अपील: ‘डिजिटल अरेस्ट’ कानूनी प्रक्रिया नहीं
एसएसपी अल्मोड़ा ने आम जनता से अपील की है कि पुलिस या किसी भी अन्य विभाग में ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। उन्होंने सभी से साइबर ठगों के झांसे में न आने का अनुरोध किया है। किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है, ताकि साइबर टीम समय रहते धनराशि बचाने की कार्रवाई कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. गंगा राम गोला, थाना देघाट, हेड कानि. अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा, कानि. सुरेन्द्र सिंह, थाना देघाट, सर्विलांस टीम शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news cheating a person of more than Rs 18 lakh 80 thousand through digital arrest crime news one accused arrested from Rajasthan Police arrested an accused from Rajasthan for cheating a person of more than Rs 18 lakh 80 thousand through digital arrest uttarakhand news अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज एक आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार क्राइम न्यूज डिजिटल अरेस्ट कर ठगी 18 लाख 80 हज़ार रुपये से अधिक की धनराशि

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More