पुलिस ने महिला चोर गैंग की सरगना बुआ और भतीजी को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने महिला चोर गैंग की मुख्य सरगना बुआ और भतीजी को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी और चोली का माल बरामद किया है। बताया जा रहा की महिला चोर ने करवाचौथ के मौके पर हल्द्वानी बाजार में महिलाओं को निशाना बनाते हुए उनकी नगदी और जेवरात पर हाथ साफ किया है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि सुशीला आर्या निवासी जवाहर ज्योति दमुवांढूंगा काठगोदाम निवासी महिला ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि वह करवाचौथ की खरीददारी के लिए बाजार में आयी थी। इस दौरान साहुकारा लाईन बाजार मंगलपङाव के बाहर फड में खरीददारी के दौरान अचानक पीछे से आयी दो महिलाओं द्वारा मेरे थेले के अन्दर से पर्स चोरी कर लिया।  

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए चोरी की खुलासा के लिए पुलिस टीम गठित कर पुलिस कन्ट्रोल रुम द्वारा शहर के सीसीटीवी फुटेज व आसपास के कैमरे का अवलोकन किया गया। इस दौरान फुटेज के माध्यम से चौकी मंगलपङाव क्षेत्र, सिंधी चौक हल्द्वानी के पास दो संदिग्ध महिलाओं 24 वर्षीय मिथलेश पत्नी सुरेन्द्र निवासी उत्तर प्रदेश बरेली और मीना पत्नी रामकिशोर निवासी बरेली को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

महिलाओ से पूछताछ करने पर बताया कि दोनो लोग मिलकर त्यौहारो के समय जहां महिलाओ की भीड़ होती हैं, वहां महिलाओं के पर्स व ज्वैलरी की चोरी करते हैं। दोनो पहले महिला के दोनो तरफ खङे होकर उसे उलझा देते हैं, फिर महिला का पर्स या सामान चोरी कर लेते हैं। पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि हल्द्वानी में पहले भी कई चोरियां कर चुकी है। दोनों रिश्ते में बुआ भतीजी हैं। पकड़ी गई दोनों महिलाओं की आपराधिक इतिहास खंगाली जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: aunt and niece arrested crime news female thief gang Haldwani news Police arrested the aunt and niece the leader of the female thief gang uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज बुआ और भतीजी गिरफ्तार महिला चोर गैंग हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More