चम्पावत। चम्पावत जिले के बाराकोट विकास खंड कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मी पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। महिला तलाकशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वहीं आरोपी भी दो बच्चों का बाप है।
महिला ने लोहाघाट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जब वह ब्लाक कार्यालय के समीप कैंटीन चलाती थी तब बाराकोट ब्लाक कार्यालय में संविदा पर कार्यरत पंकज फर्त्याल ने उसे शादी के झांसे में लेकर शारीरिक शोषण किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर
आरोपी पंकज फर्त्याल निवासी बाराकोट को गिरफ्तार कर लिया है। लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया है महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म गर्भपात की धारा 64(1),88,115(2) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आज बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर पिंकी धामी के द्वारा की जा रही है। तहरीर में महिला ने बताया वह वर्ष 2022 में बाराकोट ब्लॉक कार्यालय के पास कैंटीन चलती थी। आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर शादी का झांसा देते हुए संबंध बनाए तथा कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। उसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया है। मालूम हो महिला के दो बच्चे हैं और उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। वहीं आरोपी भी शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप […]