पुलिस ने एक माह पूर्व 60 लाख रुपये कीमत के टायरों के साथ गायब ट्रक सहित चालक-परिचालक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने लगभग एक महिने पूर्व गायब 60 लाख कीमतो के टायरों के साथ फरार चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर वाहन सहित माल बरामद किया है। 

शनिवार दोपहर को एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि एलायंस कालोनी निवासी हरीश मुंजाल ने 6 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 फरवरी 2023 को उनका 10 टायरा ट्रक, जिसमें 250 टायर कीमत लगभग 60 लाख रुपये के लदे थे। ट्रक चालक-परिचालक डिलीवरी को झारखण्ड के लिए रवाना हुए थे। चालक वाहन में लदे टायरों समेत वहां नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि एसपी सिटी मनोज कत्याल के निर्देशन में एसओजी प्रभारी विजेन्द्र शाह और प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर विक्रम राठौर के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया और सुरागरसी शुरू कर दी। पुलिस ने उत्तराखंड समेत यूपी के कई टोल टेक्स व लगभग 800 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सन्दिग्ध मोबाइल नम्बरों के सर्विलांस के माध्यम से जांच पड़ताल की। एसएसपी ने बताया कि 22 मार्च को मुखबिर की सूचना पर तसब्बुर अली पुत्र खलील अहमद निवासी मुलाना जोया थाना बुडोई जिला अमरोहा के जोया गोदाम से 248 टायर बरामद हुए तथा तसव्वुर अली को उक्त चोरी का माल रखने में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जबकि चालक परिचालक की तलाश जारी थी। शुक्रवार को टीम को चालक परिचालक के जोया में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर ट्रक भी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रक बेचने की फिराक में थे। वाहन का नंबर प्लेट बदल रहे थे। उन्होंने बताया कि वाहन समेत माल की कीमत करीब 1 करोड़ बताई जा रही। खुलासा के दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ किच्छा ओपी शर्मा, पीआरओ इंस्पेक्टर भारत सिंह समेत अन्य मौजूद थे। एसएसपी ने टीम को बधाई देते हुए ईनाम देने की घोषणा की। गिरफ्तार चालक अमीर आलम निवासी पीपलसाना थाना भोजपुर मुरादाबाद यूपी, परिचालक शाने आलम निवासी पीपलसाना थाना भोजपुर मुरादाबाद यूपी। टीम में एसओजी प्रभारी के अलावा सर्विलांस प्रभारी विकास चौधरी, एसआई भुवन जोशी, मोहन बोरा, खीम सिंह, भूपेन्द्र आर्या, सर्विलांश पंकज विनवाल, नीरज भोज, गोकुल टम्टा, राजेंद्र प्रसाद एवं कोतवाली रुद्रपुर से प्रभारी निरीक्षक समेत एसआई महेश कांडपाल, एसआई हरविन्दर सिंह, एसआई विकास कुमार, कृष्ण प्रसाद एवं हेम फुलारा सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Police arrested driver-operator along with missing truck with tires worth Rs 60 lakh a month ago rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More