देहरादून। मोबाइल एप से ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले आठ सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कई गैंबलिंग एप का भी इस्तेमाल करते थे। सट्टा जीतने पर लोगों को ऑनलाइन ही भुगतान किया जाता था। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। सभी के खिलाफ पटेलनगर थाने में जुआअधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया सूचना मिली थी कि चंद्रबनी क्षेत्र में एक मकान में ऑनलाइन सट्टा लगवाया जा रहा है। वहां पर लाखों रुपये का लेनदेन भी होता है। इस सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। यहां से कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।आरोपी विन आई-20 मोबाइल एप के जरिए सट्टा लगवा रहे थे।इसमें पॉपअप के माध्यम से लोगों का व्हाट्सएप डाटाबेस तैयार किया जाता है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सलमान निवासी मोहल्ला चौक, कैराना बाजार, शामली, गुलजार निवासी ओखला जामिया नगर, दिल्ली, शाहरुख निवासी निरमानी, शाहपुर,मुजफ्फर नगर, वसीम व समीर निवासी तावली, शाहपुर, मुजफ्फरनगर,मोइन, पुरबालियान, मंसूरपुर, जुबैर निवासी मिलाना, दौघट, बागपत और अकरम निवासी तावली, शाहपुर, मुजफ्फरनगर शामिल हैं। पुलिस ने मौके से छह लैपटॉप, आठ मोबाइल, एक्सटेंशन बोर्ड, 17 चेकबुक, 20 डेबिट कार्ड और एक लाख एक हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि विन आई-20 एपचलाने वाले लोगों के मोबाइल में सिस्टम से एक पॉपअप भेजा जाता है। जैसे ही ग्राहक पॉपअप पर क्लिक करता है उसे एक नंबर उपलब्ध होता है। इसके बाद ग्राहक उस नंबर को व्हाट्सएप से लिंक करके आरोपियों से संपर्क करते हैं। इस तरह लोगों का व्हाट्सएप डाटा बेस तैयार हो जाता है। ग्राहकों को दो गैंबलिंग वेबसाइट भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इनमें से उन्हें एक को चुनना होता है। इसके माध्यम से ग्राहक को व्हाट्सएप के जरिए डिपोजिट स्लिप उपलब्ध कराई जाती है। इसमें बैंक डिटेल दी जाती है। इसके माध्यम से पैसों का लेनदेन होता है। पेमेंट वेबसाइट से आरोपी ग्राहक की आईडीजनरेट करते हैं और पासवर्ड उपलब्ध कराते हैं। गैंबलिंग वेबसाइट पर ग्राहक सट्टा लगाना शुरू करता है। जीतने के बाद उन्हें भुगतान कर दिया जाता है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]