पुलिस ने ऑनलाइन देह ब्यापार का पर्दाफाश करते हुए आठ महिला एवं तीन पुरुषों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने वेबसाइट के माध्यम से अन्तर्राज्यीय स्तर पर चलाये जा रहे देह व्यापार का किया खुलासा, पटेलनगर स्थित फ्लैट से देह व्यापार मे लिप्त 11 व्यक्तियों (08 महिला 03 पुरुष) को किया गिरफ्तार, फ्लैट से भारी मात्रा मे आपत्तिजनक सामग्री, गिरोह चलाने मे प्रयुक्त 13 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप व वाहन बैगनार कार को किया बरामद। देहरादून से विभिन्न पर्यटन स्थलो व अन्य राज्यो मे करते थे देह व्यापार का संचालन

शनिवार को श्री देवेन्द्र सिह चौहान, प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को सूचना मिली कि देहराखास टीएचडीसी स्थित एक फ्लैट मे काफी समय से कुछ व्यक्तियों द्वारा देह व्यापार का धन्धा किया जा रहा है। –पुलिस टीम द्वारा देहराखास टीएचडीसी स्थित एक फ्लैट मे दबिश दी गई, जहाँ एक कमरे मे 02 महिला व 02 पुरुषो को आपत्तिजनक स्थिति मे पाया गया तथा अन्य कमरे मे अन्य 06 महिलाएँ मौजूद पाये गये।
पूछताछ करने पर फ्लैट मे मौजूद एक व्यक्ति राजीव ने बताया कि उसके द्वारा काफी समय से टीएचडीसी देहराखास मे फ्लैट किराया पर ले रखा है, जहां उसके द्वारा देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है, जिसके लिए उसके द्वारा विभिन्न देशो भूटान , बंगलादेश आदि व विभिन्न राज्यो उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उडीसा, दिल्ली आदि से लडकियाँ देह व्यापार के लिए बुलाई जाती है, जिनको देहरादून के विभिन्न पर्यटन स्थलो, होटलो व अन्य राज्यो मे देह व्यापार के लिए भेजा जाता है। उसके द्वारा ग्राहकों से प्राप्त धनराशि से अपना कमीशन आधा हिस्सा लिया जाता है।
ग्राहको से सम्पर्क करने के लिए उसके द्वारा दून स्कॉट सर्विस के लिंक बैवसाईट Skokka.com मे अपने नम्बर दे रखे है। इसके अतिरिक्त अपने देह व्यापार करने वाले अन्य साथियो के माध्यम से भी उसे ग्राहक मिल जाते है। वह ग्राहको को अपने फ्लैट मे व ग्राहको की माँग पर अन्य होटलो अन्य राज्यो मे उचित कीमत मिलने पर लडकियाँ सप्लाई करता है।
फ्लैट मे मौजूद लडकियों से पुछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि वे सभी अलग-अलग राज्यो से देह व्यापार का कारोबार करने देहरादून आयी है। उनके द्वारा अपनी आजीविका अर्जित करने व अपने शौक पूरा करने के लिए यह धन्धा किया जा रहा है, जिसके लिए वह ग्राहको से फ्लैट मे व अलग-अलग होटलो व अन्य राज्यो मे आया जाया करती है। ग्राहको से मिलने वाली कीमत का आधा भाग उनके द्वारा ब्रोकर को दिया जाता है, ब्रोकर द्वारा ही उन्हे ग्राहक से मिलाया जाता है व पैसे का लेन देन ब्रोकर ही करता है।
फ्लैट से भारी मात्रा मे आपत्तिजनक सामग्री देह व्यापार को संचालित करने मे प्रयुक्त 13 मोबाइल फोन व 01 लैपटॉप व एक वाहन बैगनार कार बरामद किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

बरामदगी का विवरण-
1. भारी मात्रा मे आपत्तिजनक सामग्री
2. लैपटॉप DELL कम्पनी -01
3. ग्राहक से ली गई धनराशि -2000/-रु0 नगद
4. अलग-अलग कम्पनी के स्मार्ट मोबाइल फोन (सैमसंग, वीवो, रियलमी, रेडमी) – 13
5. वाहन वैगनार कार

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More