फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक में बंधक भूमि को बेचने के आरोप में पुलिस ने बाप-बेटे को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक में पहले से बंधक रखी गई भूमि को बेचने के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने एक बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करीब ₹1 करोड़ 26 लाख 50 हजार की ठगी को अंजाम दिया।कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विष्णु विहार, विकासनगर निवासी वर्णित अग्रवाल ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ज़मीन की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उनके परिचित विजय सिंह परमार ने उन्हें कुआंवाला क्षेत्र में ज़मीन दिखाने की बात कही और मुलाकात करवाई अमरीश कुमार ओबेरॉय, उनके बेटे प्रणव ओबेरॉय और एक अन्य व्यक्ति श्रवण ओबेरॉय से। तीनों ने खुद को जमीन का मालिक बताया और एक फर्द (जमीन का दस्तावेज) पेश करते हुए दावा किया कि भूमि न तो किसी विवाद में है और न ही उस पर कोई बैंक लोन है। विश्वास दिलाने के बाद पीड़ित से ₹1.26 करोड़ में सौदा तय कर रकम प्राप्त की और जमीन की रजिस्ट्री भी करवा दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

 

रजिस्ट्री के बाद जब पीड़ित ने जमीन के दाखिल-खारिज के लिए आवेदन किया तो उन्हें पता चला कि उक्त भूमि पहले से ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास बंधक है। बाद में जांच में यह भी सामने आया कि जो दस्तावेज उन्हें सौंपे गए थे, वे फर्जी थे और पूरी डील पूर्व-नियोजित साजिश का हिस्सा थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमरीश ओबेरॉय, प्रणव ओबेरॉय और श्रवण ओबेरॉय के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

कोतवाली नगर प्रभारी प्रदीप पंत के अनुसार, अमरीश ओबेरॉय और प्रणव ओबेरॉय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, तीसरे आरोपी श्रवण ओबेरॉय की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of selling land mortgaged in bank dehradun news fake documents fraud case Police arrested father and son Police arrested father and son for selling land mortgaged in bank through fake documents uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज पुलिस ने बाप-बेटे को किया गिरफ्तार फर्जी दस्तावेज फ्रॉड केस बैंक में बंधक भूमि बेचने का आरोप

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More