मॉल की छत पर स्टंटबाजी पर पुलिस ने एक कार एवं बाइक सीज करते हुए पांच युवकों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां जोगीवाला स्थित मॉल ऑफ देहरादून की छत पर स्वतंत्रता दिवस के दिन कुछ युवाओं द्वारा रैली कार और रेसर बाइक से स्टंटबाजी किए जाने पर पुलिस ने मौके से पांच आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए एक कार और एक बाइक सीज़ करी है।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि मॉल ऑफ देहरादून की छत पर कुछ युवक खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी जोगीवाला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पता चला कि दो मोटरसाइकिल सवार तेज एक्सीलेटर देकर गाड़ियों से धुआं निकाल रहे थे और जोरदार शोरगुल कर रहे थे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  ‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

मॉल प्रबंधन से पूछताछ करने पर पता चला कि छत का उपयोग केवल पार्किंग के लिए दिया गया था। इन ड्राइव मोटर नामक समूह का आमा कैफे में लंच का कार्यक्रम था, लेकिन इनमें से कुछ युवकों ने पार्किंग में बर्न आउट स्टंट करना शुरू कर दिया, जिससे ध्वनि प्रदूषण और जन असुविधा हुई। पुलिस ने मामले में आयोजकों के 10 चालान, जबकि मॉल प्रबंधन के 5 चालान पुलिस एक्ट के अंतर्गत किए। साथ ही मॉल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में बिना अनुमति ऐसे आयोजन न किए जाएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news one car and a bike seized Police arrested five youths Police arrested five youths while seizing a car and a bike for stunting on the roof of a mall stunting on the roof of a mall uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक कार व बाइक सीज देहरादून न्यूज पुलिस ने पांच युवकों को किया गिरफ्तार मॉल की छत पर स्टंटबाजी

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More