छात्राओं से छेड़छाड़-यौन शोषण के आरोपी अतिथि शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

गोपेश्वर। चमोली जिले में छात्राओं से छेड़छाड़-यौन शोषण के आरोपी अतिथि शिक्षक को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के नजीबाबाद निवासी होने की बात सामने आने पर डीएम ने उसके चमोली में बने स्थाई निवास प्रमाणपत्र की जांच के भी आदेश दिए हैं। उधर, शिक्षा विभाग ने आरोपी अतिथि शिक्षक को सेवा हटा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

जिले के एक राजकीय इंटर कॉलेज में अतिथि शिक्षक यूनुस अंसारी पर यहां की छात्राओं ने छेड़छाड़ व यौन शोषण के आरोप लगाए थे। कक्षा सात और 12वीं की पीड़ित छात्राओं ने अंसारी की शर्मनाक करतूतों के बारे में अपने घर में बताया था। परिजनों ने यह मुद्दा कॉलेज प्रबंध समिति और शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में रखा था।बैठक में आई शिकायत प्रधानाचार्य ने खंड शिक्षाअधिकारी पंकज उप्रेती को भेजी थी। उप्रेती ने चमोली कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि सोमवार को आरोपी अतिथि शिक्षक यूनुस अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused guest teacher in police custody crime news Gopeshwar news molesting and sexually abusing girl students Police arrested guest teacher accused of molesting and sexually abusing girl students uttarakhand news आरोपी अतिथि शिक्षक पुलिस गिरफ्त में उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गोपेश्वर न्यूज छात्राओं से छेड़छाड़-यौन शोषण

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More