देहरादून। उत्तरकाशी के रहने वाले एक व्यक्ति से डॉलर और साढ़े सात लाख रुपये की डकैती में पुलिस ने तीन सिपाहियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार शाम को आईआरबी द्वितीय के सिपाही अब्दुल रहमान (रुड़की), सिपाही सालम (डोबरी, सहसपुर), प्रेमनगर थाने के सिपाही इकरार (लक्सर), उत्तरकाशी के जोताड़ी के राजकुमार, मतोड़ी के राजेश रावत, चमोली के कुंदन सिंह और हिमाचल रोहड़ू के राजेश कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 2.30 लाख और 500 डॉलर मिले हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में दो आरोपियों की जानकारी मिली है उनकी तलाश जारी है।
एसएसपी ने बताया कि ऋषिकेश निवासी यशपाल सिंह असवाल ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दे बताया था कि उनकी मुलाकात कुंदन नेगी नामक व्यक्ति से हुई थी। कुंदन ने उन्हें बताया था कि उसके परिचित राजेश रावत, राजेश चौहान और राजकुमार चौहान के पास 20 हजार डॉलर हैं। वे इन डॉलर को भारतीय रुपये में बदलवाना चाहते हैं। यशपाल ने आठ लाख रुपये में सौदा तय कर लिया। यशपाल 31 जनवरी को साढ़े सात लाख रुपये लेकर देहरादून के झाझरा स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। वहां राजेश रावत,राजेश चौहान, राजकुमार चौहान और हसीन उर्फ अन्ना नामक व्यक्तियों से उनकी मुलाकात हुई। सौदे के दौरान अचानक दो लोग वहां पहुंचे, जिनमें से एक पुलिस वर्दी में था और दूसरा सादे कपड़ों में। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए असवाल को धमकाया और जबरन उसका पैसों से भरा बैग छीन लिया। बाद में उन्होंने पीड़ित को ढाई लाख रुपये वापस दिए और बाकी रकम लेकर भाग गए।पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]