साले के कत्ल के आरोप में पुलिस ने जीजा सहित छः लोगो को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नानकमत्ता। साले का कत्ल करने वाले बहनोई समेत पुलिस ने छह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर खून में सने डंडे भी बरामद किए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिद्धा नवादिया निवासी शकुंतला देवी पत्नी पतरस ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 25 अगस्त को उनके घर जन्मदिन की पार्टी का कार्यक्रम था। जिसमें उनके रिश्तेदार और दामाद प्रदीप कुमार पुत्र बनवारी उर्फ मुनीम निवासी नानकमत्ता मंडी आया था। उनके दामाद प्रदीप के साथ संजय पुत्र पप्पू, विशाल पुत्र पप्पू, विकास पुत्र धमेंद्र, सूरज पुत्र बाबूराम, आकाश पुत्र राकेश निवासीगण मंडी पहुंचे थे। शकुंतला देवी का आरोप है कि रात करीब साढ़े दस बजे उनका दामाद प्रदीप गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर प्रदीप, संजय, विशाल, विकास, सूरज, आकाश ने उनके बेटे अजय, सनी के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटनास्थल पर शोर शराबा सुन कमलेश पुत्र तारकचंद विश्वास आदि मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आरोपित फरार हो गए। घायलों को एम्बुलैंस से सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने अजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि सनी को हमले में गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने शकुंतला देवी की तहरीर पर धारा 302, 323, 504, 147, 148, 149 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर एसओ देवेंद्र गौरव ने पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर हत्या के आरोप में नामजद प्रदीप कुमार, संजय, विशाल, विकास, सूरज, आकाश को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में मुख्य आरोपित मृतक का जीजा प्रदीप है। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

आरोपियों की गिरफ्तारी में एसआइ दीवान बिष्ट, लोकेश तिवारी, संजय कुमार, दरबान सिंह, नवनीत कुमार, दिनेश चंद, राजेश कुमार, दिनेश तिवारी मौजूद थे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Police arrested six people including brother-in-law for murder of brother-in-law US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More