बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग के आरोप में पुलिस ने छह लोगो को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बेतालघाट/नैनीताल।बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान फायरिंग एवं चुनाव प्रभावित करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने छह लोगो को गिरफ्तार किया है।

बताते चलें कि दिनांक 14/08/2025 को ब्लॉक बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान,ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग एवं सशस्त्र विद्रोह व जान से मारने की धमकी दी गई। घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी छड़ा खैरना,थाना भवाली,जिला नैनीताल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में विवेचना के दौरान, नामजद 06 अभियुक्तों को 14/08/2025 को हस्वाकायदा गिरफ्तार करते हुए 02 वाहन सीज किये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

गिरफ्तार अभियुक्तो में दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल पुत्र सुरेंद्र सिंह (28 वर्ष) निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड (चोरपानी),रामनगर, यश भटनागर उर्फ यशु (19 वर्ष) पुत्र राजीव भटनागर निवासी शिवलालपुर, रामनगर, वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39 वर्ष) पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर, रामनगर, रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28 वर्ष) पुत्र चंदन प्रकाश, निवासी ढेला पटरानी, रामनगर, प्रकाश भट्ट (28 वर्ष) पुत्र गोपाल दत्त निवासी खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता एवं पंकज पपोला (29 वर्ष) पुत्र नर सिंह, निवासी खुरियाखत्ता नं. 09, बिंदुखत्ता शामिल है

यह भी पढ़ें 👉  केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 

इस दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह, नवीन पांडे, कांस्टेबल दीपक सामंत, दीपक सिंह एवं एच.जी. कपिल बुधोड़ी सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Betalghat block pramukh election firing incident Police arrested six people Police arrested six people in the firing incident in Betalghat block pramukh election uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज पुलिस ने छह लोगो को किया गिरफ्तार फायरिंग की घटना बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव

More Stories

उत्तराखण्ड

नाबालिग दुष्कर्म मामला : 8 दिन बाद घर के नक्शे पर चल रहा अवैध होटल सील  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग से दुष्कर्म के आठ दिन बाद शनिवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण(एमडीडीए) ने होटल को जांच के बाद सील कर दिया। जांच में घर के नक्शे पर होटल बना पाया गया। यह भी पढ़ें 👉  बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 […]

Read More
उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More