पुलिस अभिरक्षा से फरार पॉस्को आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। हल्द्वानी जेल से पेशी पर लाए गए पॉस्को के आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  

बुधवार दोपहर बाद पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को हल्द्वानी जेल से पास्को में बंद आरोपी रम्पुरा निवासी रिंकू कोली समेत अन्य आरोपियों को पेशी के लिए लाया गया था। शाम को कैदियों के वापसी के दौरान गिनती हुई। एक  कैदी कम हुआ। इसकी जानकारी जेल प्रशासन के साथ ही जिला पुलिस को भी अवगत करायी गई। पास्को में बंद आरोपी के भाग जाने के बाद संबंधित थाना के अलावा अन्य थानों की पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने उसे देर रात को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे पंतनगर थाने ले जाया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

पुलिस के मुताबिक  आरोपी रिंकू कोली को वर्ष 21नवंबर2021 को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था। तब से आरोपी जेल में ही बंद है। मंगलवार को कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। फरार आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस के अधिकारी कोई जवाब देने को तैयार नहीं थे। बयान देने से बचते रहे। मंगलवार को कोर्ट में पेशी पर लाए गए  पास्को के आरोपी के फरार होने पर पुलिस कर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। सूत्रों की माने तो आरोपी कब फरार हो गया, इसकी भनक ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को नहीं लगी। जब वापसी के लिए हल्द्वानी से लाए कैदियों की गिनती हुई, तब एक कैदी कम हुआ। जिसके बाद ही पुलिस कर्मियों ने पता निकाला कौन सा कैदी कम है। गिनती के बाद ही पता चला कि पास्को का आरोपी रिंकू कोली गायब है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More