पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जजी कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड का किया खुलासा

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। शहर के जजी कोर्ट भोटिया पड़ाव क्षेत्र में गोलीकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से बसानी क्षेत्र, थाना मुखानी से आरोपी को दबोचा गया।

बताते चलें कि 9 मार्च को भोटिया पड़ाव स्थित जजी कोर्ट के पास हनी प्रजापति नाम के एक व्यक्ति को गोली मार दी गईं थी। सूचना पर तुरंत एसपी सिटी हल्द्वानी, सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल हनी प्रजापति, निवासी बैलेजली लॉज को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मुखबिरों को सक्रिय किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे बसानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी के पिछले चुनाव में हारने के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली, निवासी बैलेजली लॉज, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, बलवा, छेड़छाड़ और मारपीट समेत 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ समय-समय पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 32 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वाहन (UKO4AL5092) बरामद किया। एसएसपी नैनीताल ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार यादव, व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर, उ0नि0 संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी, उ0नि0 दिनेश जोशी, उ०नि० नरेन्द्र कुमार, हे0कानि0 विक्रम सिंह, कैलाश आर्या, कानि0 तारा सिंह सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused arrested crime news Haldwani news outside the judge's court Police arrested the accused and disclosed the shootout outside the judge's court shootout disclosed uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More