ब्लैकमेलिंग कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ 50 हजार रुपये लेते किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। जिले के नगर निगम रुड़की में कार्यरत एक लिपिक से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने एक युवक को रंगे हाथ 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेसवार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नगर निगम में लिपिक पद पर कार्यरत राजीव भटनागर ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 10-12 दिन पहले वह और एई प्रेम कुमार शर्मा कार्यालय में मौजूद थे, तभी पथरी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति उनसे मिलने आया। उस व्यक्ति ने बातचीत के दौरान नगर निगम के ठेके और कार्यों को लेकर चर्चा छेड़ी और उसी दौरान चोरी-छिपे बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। बाद में एडिटेड वीडियो जेई गुरुदयाल को दिखाकर धमकाया गया, जिससे अधिकारी घबरा गए।इसी दौरान वहां मौजूद ठेकेदार निखिल वर्मा ने पूरे मामले को समझते हुए जानकारी जुटाने की बात कही। निखिल वर्मा ने बाद में बताया कि आरोपी 20 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा है, लेकिन सौदा 16 लाख रुपये में तय हो गया। आरोपी ने रकम लेने के लिए दिल्ली-हरिद्वार रोड स्थित कोर कॉलेज अंडरपास पर बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

इस दौरान राजीव भटनागर ने भी पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। तय योजना के अनुसार वह 50 हजार रुपये लेकर कोर कॉलेज अंडरपास पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। इसके बाद भटनागर ने आरोपी को व्हाट्सएप कॉल किया, जिस पर उसने शांतरशाह अंडरपास आने को कहा। पुलिस टीम के साथ भटनागर वहां पहुंचे, जहां आरोपी को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया। आरोपी के पास से वही 50 हजार रुपये बरामद किए गए, जो वादी ने दिए थे।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस ब्लैकमेलिंग रैकेट में और लोग भी शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news The accused of demanding a ransom of 20 lakh rupees by blackmailing the police arrested him red handed while taking 50 thousand rupees uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज पुलिस ने रंगे हाथ 50 हजार रुपये लेते किया गिरफ्तार ब्लैकमेलिंग कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोपी हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More