बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुए तरुण हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में हुए तरुण हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए हत्या में संलिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

 

बताते चलें कि 31 मई को थाना बनभूलपुरा में वादी राधेश्याम रावत पुत्र स्व. भोजराज सिंह रावत, निवासी गली नंबर-03, राजपुरा, राजेन्द्र नगर, वार्ड नंबर-12 हल्द्वानी द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इसमें उन्होंने अपने भतीजे तरुण सिंह रावत की हत्या का आरोप गीता साहू और उसके पति अनिल साहू पर लगाया। वादी के अनुसार गीता साहू ने तरुण को धोखे से अपने घर बुलाकर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस गंभीर आरोप के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मुकदमा FIR संख्या 149/25 अंतर्गत धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। हत्या की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल टीम गठित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीमों का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

 

लगातार की जा रही छानबीन के दौरान रविवार (आज) 01 जून को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पति-पत्नी इन्द्रानगर और आंवला गेट चौकी के बीच गोला जंगल में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए जंगल में दबिश देकर दोनों आरोपियों, अनिल साहू पुत्र बिपाती लाल साहू और गीता साहू पत्नी अनिल साहू दोनों निवासी गौजाजाली उत्तर, पुरानी आईटीआई, बरेली रोड, हल्द्वानी, जिला नैनीताल को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक तरुण सिंह रावत और आरोपी गीता साहू के बीच प्रेम संबंध थे। गीता ने तरुण को यह भरोसा दिलाया था कि वह अपने पति से तलाक लेकर उससे विवाह करेगी। इसी भरोसे में तरुण ने गीता पर आर्थिक रूप से काफी खर्च किया। हालांकि गीता और उसके पति अनिल साहू की मंशा शुरू से ही तरुण का आर्थिक शोषण करने की थी। जब तरुण को साजिश का आभास हुआ और उसने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए, तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। दिनांक 30/31 मई की रात गीता ने अपने बच्चों को अपनी नानी के घर भेज दिया और तरुण को पैसे लौटाने के बहाने अपने घर बुलाया और तरुण को घर पर ही रोकते हुए कहा कि देर हो चुकी है, पैसे सुबह देगी।जब तरुण गहरी नींद में सो गया, तब अनिल ने घर के बाहर से एक बड़ा पत्थर लाकर तरुण के सिर पर जानलेवा वार कर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

मामले के शीघ्र खुलासे और सटीक कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने गिरफ्तारी टीम को ₹2500 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused husband and wife arrested Banbhulpura police station area Haldwani news Police disclosed Police disclosed the Tarun murder case in Banbhulpura police station area and arrested the accused husband and wife Tarun murder case uttarakhand news आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार उत्तराखण्ड न्यूज तरुण हत्याकांड पुलिस ने किया खुलासा बनभूलपुरा थाना क्षेत्र हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More