जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर लाखों का गवन करने वाला अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कोतवाली पुलिस ने बैंक में कूट रचित दस्तावेज एंव जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर लाखों का गवन करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड पिथौरागढ़ ने कोतवाली पिथौरागढ़ मे तहरीर दी कि कृष्ण कुमार बोरा ने, सहकारी विभाग के कैडर सचिव वेतन खाते से धोखाधड़ी करते हुए एंव बैंक लेखा अनुभाग में कूट रचित दस्तावेज एंव जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर 13 लाख से अधिक का गबन किया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 406/420/467/468/471 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में अभियुक्त की त्वरित गिरप्तारी हेतु टीम गठित की गई। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था उपनिरीक्षक संजय सिंह कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा इस मामले की खोजबीन की गई। 20 मई को अभियुक्त कृष्ण कुमार बोरा पुत्र धन सिंह बोरा उम्र 29 वर्ष निवासी टकाना पिथौरागढ़ को दबिश देकर टकाना पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  


पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह कोतवाली पिथौरागढ़, उपनिरीक्षक राकेश राय-प्रभारी चौकी ऐचोली, कांस्टेबल संजीत राणा-कोतवाली पिथौरागढ़, कांस्टेबल कुन्दन सिंह-कोतवाली पिथौरागढ़ शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More