ग्राहकों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी फाइनेंस कम्पनी के शाखा प्रबंधक को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुड़की। लाखों रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी फाइनेंस कम्पनी के शाखा प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रबंधक से पुलिस ने दस एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड और एक पेन ड्राइव बरामद की है। दो दिन पहले इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
गंगनहर कोतवाली को रोशन सिंह, निवासी गडेरिया पुरवा, गोमती नगर लखनऊ ने तहरीर देकर बताया था कि एक निजी फाइनेंस कंपनी की शाखा रामनगर रुड़की में है। शाखा प्रबंधक नरदेश्वर सिंह ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर ग्राहकों के सौ से ज्यादा लोन पास कराए। आरोप है कि प्रबंधक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राहकों की केवाईसी जमा कराई और दस्तावेजों में कूटरचना की। ग्राहकों के डेबिट और एटीएम कार्ड का भी गलत इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि ग्राहकों को बिना जानकारी दिए करीब चालीस लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। जिसकी कम्पनी की ओर से आतंरिक जांच भी कराई जा रही है। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया की प्रबंधक नरदेश्वर सिंह पुत्र ब्रजकिशोर निवासी वार्ड नंबर एक राजपुर जौनपुर नगर समस्तीपुर बिहार, रोहित कुमार पुत्र बंशीलाल, संदीप, हर्ष कुमार निवासी जस्सावाला थाना कलियर और किरण एल निवासी इब्राहिमपुर देह कोतवाली गंगनहर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। उप निरीक्षक बलवंत सिंह, कांस्टेबल प्रीतम और देवराज ने प्राइवेट बैंक के उपभोक्ताओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल प्रबंधक नरदेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Finance company Fraud of lakhs of rupees from customers manager arrested Police arrested the branch manager of a finance company accused of defrauding customers of lakhs of rupees Roorkee News uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More