लंबे समय से फरार पूर्व दर्जा राज्य मंत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद कोर्ट में पेश नहीं होने वाले पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से फरार थे। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएमटी कालोनी, डहरिया निवासी हरीश पाल स्व. एनडी तिवारी सरकार में दर्जा राज्य मंत्री रहे थे। एसएसआइ विजय मेहता ने बताया कि हरीश पाल के विरुद्ध पत्नी ने बंधक बनाकर मारपीट करने व दहेज प्रताडऩा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। वह लंबे समय तक कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। उनके विरुद्ध कुछ समय पहले गैर जमानती वारंट जारी हुआ। इसके बावजूद भी हरीश पाल कोर्ट नहीं गए। कोर्ट की अनदेखी करने पर पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दीं। रविवार की रात उन्हें रोडवेज के स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। सोमवार को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

बताते चलें कि हरीश पाल को 2017 में भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब पत्नी को भरण पोषण का पैसा नहीं देने पर अदालत ने हरीश पाल के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया था। पुलिस की मानें तो 2001 में ममता की शादी हरीश के साथ हुई थी। दोनों के बीच संबंध बिगडऩे पर दूरियां बढ़ गईं थी। पत्नी ने मकान पर कब्जा करने के बाद उनके खिलाफ भरष पोषण का मुकदमा अदालत में दायर कर दिया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested the Minister of State who had been absconding for a long time and sent him to jail Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More