तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र के एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात विज्ञान शिक्षक को तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। जौलजीबी थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने नौ अप्रैल 2025 को पॉक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
 
जौलजीबी थाना पुलिस के अनुसार बीते साल 30 और 31 दिसंबर को नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली तीन छात्राओं ने स्कूल के ही विज्ञान शिक्षक कपकोट जिला बागेश्वर निवासी प्रताप सिंह कोश्यारी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। मामला तूल पकड़ने पर पीड़ित छात्राओं ने परिजनों के साथ जौलजीबी थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी थी। इससे पहले बीती 29 मार्च को अभिभावकों ने प्रधानाचार्य को एक शिकायती पत्र देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जौलजीबी थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news Police arrested and sent to jail Teacher accused of molesting three minor students Teacher accused of molesting three minor students arrested by police and sent to jail uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज छेड़खानी का आरोपी शिक्षक तीन नाबालिग छात्रा पिथौरागढ़ न्यूज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More