गोपेश्वर। फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले एक शिक्षक को पुलिस ने रुड़की से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को चार माह पहले शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया था। उसका इंटर का प्रमाणपत्र फर्जी मिला है।
गोपेश्वर थाने में मुख्य शिक्षाधिकारी धर्म सिंह रावत ने 8 जनवरी 25 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि शिव कुमार सैनी ने फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षक कीनौकरी हासिल की। शिव कुमार राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहलचौरी गैरसैंण ब्लॉक में बतौर सहायक अध्यापक तैनात था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्नधाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
एसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस कोआरोपी शिव कुमार के गंगनहर रुड़की क्षेत्र में रहने की जानकारी पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गोपेश्वर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर मिली नौकरी के दौरान अर्जित संपत्ति की भी जांच की जा रही है। शिव कुमार सैनी निवासी शिवपुरम पनियाला रोड, कोतवाली गंगनहर रुड़की जिला हरिद्वार वर्ष 2008 में प्राथमिक शिक्षक के तौर पर तैनात होकर इतने वर्षों तक नौकरी करता रहा। अब जब शिव कुमार की उम्र 57 वर्ष हो गई और सेवानिवृत्ति के लिए मात्र तीन साल रह गए थे तब जाकर उसके शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन हुआ और पुलिस गिरफ्त में आगए। शिव कुमार सैनी 16 वर्ष तक चमोली जिले में नौकरी करता रहा। उसके शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन में विभाग को 16 साल लग गए। सत्यापन के बाद बीते नवंबर माह में उसे शिक्षा विभाग ने निलंबित किया। विभागीय जांच में सामने आया कि आरोपी का इंटरमीडिएट का वर्ष 1989 का प्रमाणपत्र फर्जी है।उसके बाद ग्रेजुएशन की और फिर बीएड करने के बाद शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल की।
मुख्य शिक्षाधिकारी धर्म सिंह रावत ने कहा कि आरोपी के प्रमाणपत्रों के सत्यापन में 12वीं के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। 12वीं का प्रमाणपत्र फर्जी होने पर उसके बाद के ग्रेजुएशन सहित अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्र भी स्वत: ही फर्जी हो जाते हैं। बीते नवंबर में शिव कुमार को बर्खास्त किया गया। जनवरी में उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉 चंपावत में पहली बार कैबिनेट […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]