रामनगर गोली काण्ड के फरार चल रहे तीनों आरोपीयों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। एमपीआइसी क्रीड़ा स्थल में बीते सोमवार को हुए गोलीकाण्ड में फरार चल रहे तीनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इससे पूर्व गोली काण्ड का मुख्य आरोपी चंदन सागर घटना वाले दिन ही पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।

गौरतलब है कि सोमवार 7 मार्च को एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर दोपहर बम्बाघेर निवासी राजकुमार पुत्र सुरेश लाल को युवकों द्वारा आपसी विवाद के चलते गोली मार दी गई थी। गोली लगने के बाद राजकुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया था।उपचार के लिए सँयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया परन्तु डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंता जनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था।इस घटना के बाद गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को चंद घंटों के बाद 12 बोर के तमंचे और गोली के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

वादी सुरेश लाल की तरफ से नामजद तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं 307/504/120बी/34 भादवि में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जाँच पड़ताल शुरू कर दी गयी,जिसमे तीन युवकों के नाम प्रकाश में आये।तीनो ही युवक फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा इन्हें गिरफ्तार करने के लिए बनायी गयी टीम को आज बुधवार को सफलता हाथ लगी।और तीनों अभियुक्तों हर्ष बाल्मिकी उर्फ हर्षु पुत्र राजकुमार निवासी टाण्डा मल्लू पिरुमदारा रामनगर को गुमानपुर चौराहे से तथा विशाल कुमार पुत्र नरेश सिंह निवासी हिम्मतपुर पिरुमदारा रामनगर, राबिन कश्यप पुत्र कृपाल सिंह निवासी टाण्डा मल्लू पिरुमदारा रामनगर को चिल्किया चौराहे से आगे कांटे के पास से आज गिरफ्तार किया गया। तीनो अभियुक्तों को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More
उत्तराखण्ड

दोस्त के ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर क्षेत्र में देर रात दोस्त के कार्यालय में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद  मौके पर मौजूद दोस्त ही घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर […]

Read More