सब-इंस्पेक्टर पर तमंचा तानने और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर फरार तीन आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने 10 जुलाई को गश्त कर रहे एक सब-इंस्पेक्टर पर तमंचा तानने और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर फरार होने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी का उपचार चल रहा है, जिसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रुद्रपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने 10जुलाई को तहरीर देते हुए बताया कि 9 जुलाई की देर रात गश्त के दौरान इंदिरा चौक के पास एक क्रेटा कार में सवार कुछ युवकों ने उनसे गाली – गलौज की और तमंचा दिखाकर धमकी दी। जब पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्जकर एक टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, वाहन नंबर,सर्विलांस और एसओजी की मदद से आरोपियों की पहचान की और उनके ठिकानों पर दबिश दी। 12 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक सफेद रंग की कार में बिलासपुर से रुद्रपुर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रामपुर रोड पर घेराबंदी की। संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने वाहन तेज़ी से दौड़ाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी बारादरी के पास एक खेत में गाड़ी छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे तभी पुलिस टीम ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रिशु श्रीवास्तव निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश, वर्तमान किरायेदार पंतनगर, रुद्रपुर, खुश नंदू निवासी गदरपुर, वीरेंद्र साहनी उर्फ विक्की निवासी रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर बताया। आरोपियों ने बताया कि वे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और नई दिल्ली समेत कई स्थानों पर तमंचा दिखाकर लूट और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। घायल आरोपी रिशु का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और सभी को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: All three accused who fled after pointing a gun at a sub-inspector and damaging a government vehicle were arrested crime news Police arrested three accused who fled after pointing a gun at a sub-inspector and damaging a government vehicle during an encounter rudrapur news Three accused arrested after an encounter with the police udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज पुलिस से मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार रुद्रपुर न्यूज सब-इंस्पेक्टर पर तमंचा तानने और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर फरार तीनो आरोपी गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More