पुलिस ने 18.70 ग्राम स्मैक एवं 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी लालकुंआ दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मादक पदार्थों व अवैध शराब की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया।    
     
अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18.70 ग्राम स्मैक तथा लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

  
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा थाना चोरगलिया से चार सौ मीटर चोरगालिया की ओर वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त जीवन सिंह बिष्ट पुत्र उदय सिंह बिष्ट, निवासी कटघरिया चौराहा, थाना मुखानी जनपद नैनीताल को 9.24 ग्राम स्मैक तथा अभियुक्त महेंद्र सिंह अन्ना पुत्र मान सिंह अन्ना, निवासी ऊंचापुल, थाना मुखानी जनपद नैनीताल को 9.46 ग्राम स्मैक व वाहन UK04AL-1676 से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया।इस संबंध में थाना चोरगलिया पर FIR नंबर 87/2025 धारा 8/21/60 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक निधि शर्मा, हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह, जगदीश सिंह, कांस्टेबल भारत भूषण एवं अंकुश चन्याल सम्मिलित रहे।

वहीं दूसरे प्रकरण में पुलिस टीम ने अभियुक्त परमजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी ग्राम बसगर, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर को 83 पाउच (लगभग 40 लीटर) अवैध कच्ची शराब तथा वाहन UK06BF-5341 के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना चोरगलिया पर FIR नंबर 88/2025 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

इस दौरान पुलिस टीम में एएसआई विजय सिंह राणा, कांस्टेबल राजेश सिंह एवं चंदन सिंह सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news lalkuan news Police recovered 18.70 grams of smack and 40 liters of illegal raw liquor Police recovered 18.70 grams of smack and 40 liters of illegal raw liquor and arrested three accused three accused arrested uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज तीन अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने 18.70 ग्राम स्मैक एवं 40 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद लालकुआं न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More