बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने के तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चौथ वसूलने के तीन आरोपियों को दबोचा हैं। आरोपी युवकों में से दो खुद को पत्रकार बता रहे थे। एक फर्जी ग्राम प्रधान बना था। एसएसपी ने बताया कि पीड़ित युवक को बलात्कार के मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर पैसों की डिमांड की गई थी। 

यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पीरपुरा मंगलौर निवासी युवक द्वारा तीन अन्य युवकों पर बलात्कार जैसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे की मांग करने सम्बन्धी शिकायत मिलने पर कोतवाली मंगलौर में आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 419, 389, 504, 506, 386, 34 आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। तफ्तीश के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी युवकों में से विभिन्न मुकदमों में नामजद अभियुक्त इंतजार का भाई मुज्जफर स्वयं को ग्राम पंचायत पीरपूरा का प्रधान बताता है। अभियुक्त अपने वाहनों पर प्रधान लिखवाकर सभी के सामने बतौर ग्रामप्रधान पेश करता है। अभियुक्त मुकेश व अभियुक्त मुन्नवर बतौर संपादक व सह संपादक “पोर्टल खटीमा तक” चला रहे थे। पुलिस टीमों द्वारा खबरिया तंत्र को सक्रिय कर मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों को धर दबोचा। जिनको नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों में मुकेश देव पुत्र लखन देव निवासी शिवालिक नगर रानीपुर, मनब्बर कुरेशी पुत्र हबीबुई रहमान निवासी कलियर व इंतजार पुत्र याकूब निवासी पीरपुरा मंगलौर शामिल हैं। इंतजार के खिलाफ पहले भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Police arrested three accused of extortion by threatening to implicate in rape case Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लक्सर में 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार; चौथा फरार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र जागरण में गई 14 वर्षीय किशोरी से चार लोगों ने गैंगरेप किया। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जागरण स्थल से 150 मीटर दूर गैंगरेप हुआ। शोर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को होगी सुनवाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी/नैनीताल। हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा के बाद सामने आए कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ की ओर से इस मामले को लेकर याचिका दायर की गई है। मामले में आगामी 7 सितंबर, सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More