मुखानी क्षेत्र में फायरिंग के आरोपी तीनो अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। सोमवार को मुखानी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जमीनी विवादों को लेकर फायरिंग की घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा थानाध्यक्ष मुखानी को उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

आदेशानुसार थानाध्यक्ष द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से अध्य्यन कर फायरिंग करने वाले आरोपियों के विरूद्व थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या -22/22, धारा-307/504/506 भादवि0 व मुकदमा अपराध संख्या -23/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट, मुकदमा अपराध संख्या -25/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट तथा मुकदमा अपराध संख्या -24/22 धारा-147/148/188/354 /427/ 452/504/506 भादवि0  पंजीकृत किये गये हैं। आरोपी दोनों पक्षों के विरूद्व पूर्व में भी थाना मुखानी में दिनांक 26.04.2021 को भूमि से सम्बन्धित 107/116/116(3) द0प्र0सं0 तथा दिनांक 23.06.2021 धारा 145 द0प्र0सं0 की रिपोर्ट मा0न्यायालय को प्रेषित की जा चुकी है। 

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: पर्यावरण संरक्षण को 1988 से निजी खर्च पर पौधे बांट रहे डॉ पंत   

फायरिंग की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार डॉ जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल, हरवंश सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के द्वारा मौके का जायजा लेकर उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर थानाध्यक्ष मुखानी को तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है। दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखानी क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा पतारसी-सुरागरसी करते हुए फायरिंग में संलिप्त अभियुक्तों शमशेर सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह, गुरूसेवक सिंह पुत्र शमशेर सिंह एवं अमिताभ सिंह पुत्र शमशेर सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त शमशेर सिंह के पुत्र अमिताभ सिंह के कब्जे से 02 अदद तमन्चे नाजायज (315 बोर) तथा 01 जिन्दा कारतूस (315 बोर), 01 कारतूस खोका 315 बोर, 01 मिस कारतूस 12 बोर बरामद किया गया तथा शमशेर सिंह के कब्जे से 01 दो नाली बन्दूक 12 बोर व 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

अभियुक्तों की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष मुखानी दीपक बिष्ट, उप निरीक्षक कृष्णा गिरी, उप निरीक्षक भोपाल राम,  उप निरीक्षक संजय, उप निरीक्षक नीरज चौहान, उप निरीक्षक बबीता मेहरा, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, श्याम डांगी, भगवत परिहार, एवं प्रेम तोम्क्याल शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

“संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट    हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More