युवक से बाइक एवं मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी आये पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार (आज) तीन बाइक और मोबाइल चोरों को गिरफ्तार  करते हुए बताया कि गौरव पाण्डे पुत्र स्व नवीन चन्द्र पाण्डे निवासी बद्रीपुरा तल्लागोरखपुर हल्द्वानी ने कोतवाली में तहरीर दी गई कि तीन व्यक्तियों के द्वारा उनके साथ मारपीट गाली गलौज मोटर साईकिल जावा 45 न0 UK04AH4968 व मोबाईल VIVO Y 35 छीन लिया है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड स्कूल की छात्रा गुनगुन कबड़वाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हासिल की 35वीं ऑल इंडिया  रैंक

एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश के बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया जो आरोपियों की तलाश में जुट गई। शहर के सीसीटीवी खंगाले गए जिसमें पुलिस को एफटीआई गेट के करीब गांधी स्कूल के पास से एक आरोपी विराट कपकोटी पुत्र जीवन सिंह कपकोटी निवासी तीनपानी बरेली रोड हल्द्वानी, आराध्य रावत पुत्र स्व राजेन्द्र सिहं निवासी गली न0 2 आदर्श नगर मुखानी और अभय ढैला पुत्र शिव राज सिंह निवासी न्यू आईटीआई रामपुर रोड हल्द्वानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गये मोबाइल व बाइक बरामद कर किया गया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि अराध्य रावत का मोबाईल फोन 09 मार्च को घर से चोरी होने और आरोपी पर मोबाईल फोन चोरी करने का शक था। ऐसे में उन्होंने योजना बनाकर उसके साथ मारपीट कर उसकी मोटर साईकिल व मोबाइल लूटा गया एवं मारपीट के दौरान मोबाईल फोन से वीडियो बनाई गयी। पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police arrested three accused who robbed bike and mobile from a young man Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गदरपुर। यहां एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट, ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गदरपुर बाजार स्थित मेडिकल स्टोर ‘कुमार मेडिकल हॉल’ पर छापा मारा गया।छापेमारी के दौरान जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाएं मिली। पुलिस के मुताबिक इसे […]

Read More
उत्तराखण्ड

रोडवेज बस ने रौंदा दो युवकों को, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काठगोदाम। यहां थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर रॉन्ग साइड से निकल रही रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बस दोनों युवकों को रौंदते हुए डिवाइडर तक घसीट ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस काठगोदाम रोडवेज डिपो परिसर […]

Read More
उत्तराखण्ड

होली के दौरान तेज धूप और बढ़ती गर्मी की संभावना

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। इस बार रंगों का पर्व होली तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मनाया जाएगा। उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ेगा।खासतौर पर मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्रीसेल्सियस तक की […]

Read More