बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता
 

नैनीताल। बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान फायरिंग के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से मुख्य आरोपी समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पिस्टल कारतूस और थार कार बरामद की गई है। बेतालघाट पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

 
पुलिस के मुताबिक 14अगस्त को ब्लॉक बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान, एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर सशस्त्र विद्रोह किया गया था, जिसमें महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य फरार अपराधी सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए अथक प्रयास किए गए। इसके परिणामस्वरूप आज फायरिंग के मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित तीन अपराधियों को जिला लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित भीरा कस्बे में मेडिकल स्टोर के पास घेराबंदी कर घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर मय 03 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान
पुलिस टीम ने एक संदिग्ध थार यूईए 18 यू 5002 का पीछा किया। मौके पर आरोपी गुरमीत मेडिकल स्टोर पर दवा लेने उतरा, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त अमृतपाल उर्फ पन्नू (30 वर्ष) पुत्र मिन्दर सिंह, निवासी ग्राम रोशनपुर, गूलरभोज (मुख्य आरोपी), गुरमीत सिंह उर्फ पारस (28 वर्ष) पुत्र मनजीत सिंह, निवासी ग्राम बेरिया दौलत, केलाखेड़ा, प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर* (32 वर्ष) पुत्र तेजा सिंह, निवासी मुंडिया कला बहादुरगंज बाजपुर, हाल निवासी पिरूमदारा शामिल हैं। 
 
अमृतपाल उर्फ पन्नू (मुख्य आरोपी) के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में हत्या के प्रयास में अभियोग पंजीकृत है। प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर के विरुद्ध थाना रामनगर में 02 अभियोग मारपीट व धोखाधड़ी के पंजीकृत हैं। शेष आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। 
 
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष बेतालघाट उपनिरीक्षक अनीश अहमद, उपनिरीक्षक फिरोज, साईबर सैल, हेड कांस्टेबल मंजीत,चोरगलिया, कांस्टेबल संदीप सिंह, रामनगर, संदीप दोसाद, रामनगर शामिल थे। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में छहअभियुक्त गिरफ्तार कर दो वाहन सीज किए जा चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Betalghat block pramukh election firing case crime news In the Betalghat block pramukh election firing case nainital news police arrested three criminals including the main accused uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नैनीताल न्यूज पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More