गौला पार्किंग में जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को हजारों की नगदी के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। गौला पार्किंग में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मार तीन जुआरियों को हजारों की नगदी व ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों ने गौला पार्किंग में जुए की चौपाल जमाई हुई है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वहां छापा मारा तो पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। इस पर पुलिस ने पीछा कर तीन जुआरियों को दबोच लिया। पुलिस को मौके से ताश की गड्डी व 2230 रूपये की नगदी बरामद हुई है। पूछताछ में जुआरियों ने अपने नाम मोहम्मद इगलास पुत्र फूल खां निवासी लाइन नंबर 18, मोहम्मद आरिस पुत्र सदाकत हुसैन निवासी लाइन नंबर 17 व मोहम्मद तालिब पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी लाइन नंबर 16 बनभूलपुरा बताए। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested three gamblers gambling in Gaula parking with thousands of cash Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More