रुद्रपुर। पुलिस ने कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग करने में दो गैंगस्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी बरेली, रुद्रपुर व दिनेशपुर के रहने वाले हैं।जिनका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 24 सितंबर को रुद्रपुर डिग्री कॉलेज गेट पर नामांकन के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। जिसके बाद कुछ पेशेवर अपराधियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया और फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए थे।बृहस्पतिवार को 15 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। ब्लॉक रोड रुद्रपुर व बंसल धर्मकांटा किच्छा रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम रखवीर सिंह निवासी ग्राम ईश्वरपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली और दानिश निवासी वार्ड नंबर 29 आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर व गुरपेज निवासी ग्राम नेताजी नगर, विजय नगर, दिनेशपुर बताया। रखवीर व दानिश के खिलाफ यूपी व रुद्रपुर में गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज हैं। रुद्रपुर में रहने वाले दानिश पर हत्या समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। दानिश केलाखेड़ा थाने का गैंगस्टर है। इसी के कब्जे से पुलिस को तमंचा बरामद हुआ है।
दिनेशपुर निवासी गुरपेज कुछ समय पहले रुद्रपुर में पिता – पुत्र की हत्या में आरोपियों को भगाने के लिए गाड़ी व शरण देने के लिए पैसे दे चुके है। फसियापुर गोलीकांड में भी इसी का नाम सामने आया था। इसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।बरेली में रहने वाला रखवीर उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश दो राज्यों में अपराध कर चुका है।वह रुद्रपुर का गैंगस्टर है। उस पर दिनेशपुर, केलाखेड़ा व नानकमत्ता में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा है कि अपराधियों और अराजकतत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। कॉलेज परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को ऐसा सबक सिखाएंगे कि दोबारा फायरिंग करने के बारे में सोचेंगे नहीं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]