हरिद्वार। यहां एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने डॉक्टर की हत्या में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए डॉ गुप्ता से लूटे गए सात हजार रुपए, घड़ी, बाइक व अन्य सामान भी बरामद किया है। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। तीनों बदमाश देवबंद सहारनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को जिला अस्पताल में तैनात डॉ गोपाल गुप्ता का शव बहादराबाद में नहर पटरी पर मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई थी। गला दबाकर डॉ गोपाल गुप्ता की हत्या की गई थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बदमाशों की पहचान की और देर रात एनकाउंटर के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मुदस्सर और समीर निवासी देवबंद उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। जबकि तीसरा अशरफ निवासी गाजियाबाद यूपी का है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि शराब पीने के बाद उन्होंने डॉक्टर का गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी जेब में रखे करीब सात हजार रुपए लूट लिए। डॉक्टर की बाइक भी लूट कर फरार हो गए। बताते चलें क्षेत्र में सीसीटीवी ना होने के कारण बदमाशों का सुराग लगाना बेहद मुश्किल हो रहा था, लेकिन किसी तरह पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]