पुलिस ने होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफांस कर तीन महिलाओं और दो पुरुषों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। रुड़की के बाद अब भूपतवाला स्थित होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे से हरिद्वार पुलिस ने पर्दा उठाते हुए तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। संचालक होटल दिल्ली गेस्ट हाऊस को लीज पर लेकर यह गोरखधंधा चला रहा था। धंधे की डील फोन पर होने के साथ ही अन्य राज्यों से लड़कियां सप्लाई होती थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नगदी व आपत्ति जनक सामग्री बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

देह व्यापार का धंधा फलने फूलने की लगातार मिल रही शिकायतों पर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस कड़क रुख अपना रही है। बीते दिनों सैक्स रैकेट पकड़ने केबाद मिली एक और सूचना पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए A.H.T.U.टीम ने सत्यम विहार भूपतवाला स्थित दिल्ली गेस्ट हाउस में छापेमारी कर जिस्म फ़िरोशी में लिप्त तीन महिलाओं और दो पुरुषों को दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी होटल संचालक द्वारा उक्त होटल लीज पर लेकर फ़ोन के जरिए ही डील होती थी व महिलाओं व ग्राहकोंको होटल में भेजा जाता था। संचालक द्वारा ये लड़कियां विभिन्न राज्यों से मंगाई जाती थी।काफ़ी समय से इस जिस्मफरोशी केधंधे मे लिप्त रहने के चलते उसका नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों में है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कैश व आपत्तिजनक सामग्री बरामद करसभी आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार में कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया। A.H.T.U. Team में महिला उप निरीक्षक राखी रावत, हैड कांस्टेबल राकेश कुमार, महिला हैडकांस्टेबल बीना गोदियाल, कांस्टेबल दीपक, जयराज भंडारी, दीपक चन्द और गीता शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news police busted it Police busted the prostitution racket going on in the hotel and arrested three women and two men Prostitution racket was going on in the hotel three women and two men arrested uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज तीन महिलाओं और दो पुरुष गिरफ्तार पुलिस ने किया पर्दाफांस हरिद्वार न्यूज होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More