बहला फुसलाकर जेवरात व नकदी के साथ किशोरी को भगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

रुद्रपुर। किशोरी को बहला फुसलाकर घर से लाखों के जेवरात और नकदी मंगाकर उसे भगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपियों के पास से लाखों के जेवरात और फोन भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जबकि, किशोरी का मेडिकल कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि बीती 18 जुलाई को उसकी 16 वर्षीय बेटी रोजाना की तरह गिफ्ट की दुकान में काम करने गई थी। जब वो शाम तक घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। घर खंगालने पर पता चला की वो यूनियन बैंक की पासबुक, 30 हजार रुपए, अपने सभी डॉक्यूमेंट, 15 तोला के करीब सोने के जेवर लेकर गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे। इसी कड़ी में एक आरोपी की लोकेशन हरिद्वार की मिली। जिसके बाद टीम ने हरिद्वार में दबिश दी और आरोपी अर्पित सागर निवासी मोहल्ला कायस्थान, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से किशोरी को सकुशल बरामद किया। जिसके बाद आरोपी के दोस्त सन्नी सक्सेना निवासी अल्मोड़ा को भी धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर सोने और चांदी की ज्वेलरी झाड़ियों से बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो इलेक्ट्रिशियन का काम सीखता था। किशोरी से उसकी मुलाकात 8 माह पूर्व हुई थी। इसी दौरान उसने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। 17 जुलाई को वो घर से 70 हजार रुपए लेकर आई। 18 जुलाई को वो दुकान में काम करने के बहाने घर से सोने चांदी के जेवर, 20 हजार की नगदी और बहन का एटीएम लेकर पहुंची। जिसके बाद वो उसे हरिद्वार ले गया। जहां उसने उसी के पैसों से एक 40 हजार का मोबाइल भी खरीदा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Police arrested two accused who lured a teenager with jewelry and cash rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More