पुलिस ने उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश में स्मैक बेच चुके दो नशे के तस्करों को लाखों रुपये की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने दो नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लाखों की स्मैक बरामद की गई है।

एसएसपी पंकज भट्ट के अनुसार काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में  पुलिस व एसओजी टीम ने अवैध मादक पदार्थ में संयुक्त चेकिंग के दौरान गोलपार गौलापुल के पास बाइक संख्या यूपी 25 डीपी-0318 को रोक कर उसमें सवार दो लोगों की शक के आधार पर तलाशी ली। इस पर शिशुपाल वर्मा पुत्र गुलफाम निवासी शिवनगर पोस्ट सिमरावोरीपुर, थाना-कैंट , जिला बरेली व नीलेश पुत्र रामपाल निवासी मुतलकपुर पो0 महमूदपुर थाना आंवला जिला बरेली उम्र-25 वर्ष  के कब्जे से क्रमशः107 ग्राम , 111 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। 

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह स्मैक वह अपने पड़ोस के गांव जंतीरा थाना ऑवला निवासी भूरा नामक सख्श से खरीद कर ला रहे हैं। जिसे वह काठगोदाम व उसके आस-पास के क्षेत्रों में बेचने के लिए ले जा रहे थे। एसएसपी ने बताया कि पिछले एक साल से इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। इस अवधि में वह हल्द्वानी, काठगोदाम सहित सहारनपुर, देहरादून आदि जगह पर भी बड़ी मात्रा में स्मैक की सप्लाई की गई है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसओ प्रमोद पाठक के साथ मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी फिरोज आलम, हेड कांस्टेबल कुन्दन कठायत, कांस्टेबल लोकेश उपाध्याय, प्रकाश, एसओजी कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, भानू प्रताप, अनिल गिरी, शामिल रहे। पुलिस टीम को एसएसपी ने पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Drug smugglers Haldwani news Police arrested two drug smugglers Police arrested two drug smugglers who sold smack in Uttar Pradesh including Uttarakhand with smack worth lakhs of rupees Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More