पुलिस ने लक्ज़री वाहन से शराब तस्करी कर रहे दो तस्करों को अवैध अंग्रेजी शराब व बियर के साथ किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रामनगर। पुलिस ने लक्ज़री वाहन से शराब तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से अवैध अंग्रेजी शराब व बियर केन बरामद किए हैं।
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में नशे के तस्करों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाते हुए कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवम क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में थाना पुलिस ने दौराने वाहन चैकिंग एक लक्ज़री वाहन में हो रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रानीखेत रोड पर एम जी हैक्टर (नंबर एचआर 98 के 7535) में अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों के कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में लल्लन कुमार पुत्र स्व. तेज नारायण राम, निवासी ND-19 प्रीतमपुरा, दिल्ली व एनड्रस केसी पुत्र कान्तन, निवासी आवडी प्रति पट, थाना आवडी, जिला कान्जीपुरम, तमिलनाडु, उम्र 27 वर्ष शामिल हैं। इनके पास से 12 बोतल GLENVET SINGLE MALT, 12 बोतल लन्दन ड्राईजीन, 12 बोतल ओल्ड मोन्क रम, 04 बोतल ABSOLUT VODKA, 48 केन बडवाइजर बियर बरामद करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रामनगर में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
.
पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन, कांस्टेबल प्रयाग कुमार, महबूब आलम, जसवीर सिंह शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: illegal English liquor and beer Police arrested two smugglers Police arrested two smugglers who were smuggling liquor from a luxury vehicle with illegal English liquor and beer ramnagar news Smuggling liquor from a luxury vehicle uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More