लीसे के अवैध 188 टीन के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों के विरुद्ध धारा 26 भारतीय वन अधिनियम में किया मुकदमा पंजीकृत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। खड़िया के कट्टो के नीचे अवैध लीसा छिपा कर पुलिस को चकमा देनी की लीसा तस्करों की तमाम कोशिश हुई बेकार। पुलिस ने लीसा तस्करी में दो युवकों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार। 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जिले में लगातार अवैध तस्करी की रोकथाम करने हेतु चलाए जा रहे अभियानों के तहत डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ यातायात एवं हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के निर्देशन में भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा काठगोदाम थाना क्षेत्रान्तर्गत शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध तस्करी की रोकथाम करने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाया था। इसके तहत काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान एक वाहन कैन्टर संख्या यूके 04 सीए 4385 को रोककर चैक किया गया तो उसमें दो व्यक्ति खष्टी दत्त पुत्र जय दत्त निवासी देवली भद्रकोट देवली तहसील धारी जिला नैनीताल व रवि भट्ट पुत्र हरीश चन्द्र भट्ट निवासी भट्ट बेकरी आर0के0 टैन्ट हाउस रोड कुसुमखेडा हल्द्वानी द्वारा उपरोक्त वाहन में 102 अवैध खड़िया के कट्टो के नीचे 188 टीन अवैध लीसा जिन्हे खडिया के कट्टो के अन्दर छुपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इन दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। थाना काठगोदाम में दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध 73/22 धारा 26 भारतीय वन अधिनियम पंजीकृत किया गया । दोनो व्यक्तियों को न्यायालय पेश किया जायेगा ।इस दौरान पुलिस टीम में प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम, उपनिरीक्षक फिरोज आलम कांस्टेबल योगेश कुमार एवं हरीश पुरी शामिल रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news nainital news Police arrested two youths with illegal 188 tins of Leese Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More