पुलिस ने पत्नी, साले व साढ़ू को गिरफ्तार कर किया राजमिस्त्री हत्याकांड का खुलासा  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। राजमिस्त्री कमलेश की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी, साले व साढ़ू को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद कर 24 घण्टे में मामले का खुलासा किया है। इस मामले में मृतक की पत्नी ने ही खुद पुलिस को गुमराह करने के लिए मुकदमा दर्ज कराया था।जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो वह ही हत्या की आरोपी निकली। बताया कि उसने कमलेश की मारपीट से परेशान होकर यह कदम उठाया था।

कमलेश पुत्र बड़काई निवासी ग्राम उमरोली बहेटा गोकुल हरदोई अपनी सुसराल किच्छा धाधा फार्म में अपने परिवार संग रहता था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। बीते 31 जुलाई को पुलिस को कमलेश का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला घोंट कर हत्या की बात सामने आई थी। मामले में कमलेश की पत्नी पिंकी देवी ने ही अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कराया था। मामले की जांच को प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ने एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद की अगुवाई में पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान घटना स्थल के आसपास लगभग सौ सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ ही पूछताछ कर घटना का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

शनिवार को सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों व कमलेश के परिजन से पूछताछ के साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। पूछताछ के दौरान उसके ससुर मुनेश्वर लाल ने बताया कि कमलेश की हत्या उसकी पत्नी पिंकी साले गोविंद और साढ़ू प्रमोद कुमार पुत्र हेमराज निवासी ग्राम उमरोली बहेटा गोकुल हरदोई ने गमछे का फंदा लगाकर की। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को बरेली रोड पर उत्तराखंड के बॉर्डर पर राजपूत ढाबे के निकट गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पर हत्या का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

कमलेश का विवाह 15 वर्ष पूर्व पिंकी देवी पुत्री मुनेश्वरलाल निवासी ग्राम सिरसा फार्म बहेड़ी बरेली हाल निवासी धाधा फार्म किच्छा से हुआ था। उसके दो पुत्रियां व एक दो साल का पुत्र है। वह मजदूरी करता था। पुलिस की पूछताछ में पत्नी पिंकी ने बताया कि कमलेश अत्याधिक शराब पीने का आदी था। वह अक्सर शराब पीकर पिंकी से मारपीट और दुर्व्यवहार करने के साथ ही गलत लांछन लगाता था।इससे दुखी होकर एक वर्ष पूर्व पिंकी आने तीनों बच्चों को लेकर अपनी मायके आ गयी।15 दिन पूर्व कमलेश भी अपनी ससुराल आ गया और यहीं रहकर मजदूरी करने की बात कहने लगा। 30 जुलाई की रात को भी कमलेश ने पिंकी के साथ मारपीट की थी। इसके चलते रात्रि पिंकी ने अपने भाई गोविंद व बहनोई प्रमोद के साथ मिलकर उसकी गले में गमछे का फंदा लगाकर हत्या कर दी। हत्या करने बाद आरोपियों ने शव को रात्रि 12.30 में घर के पीछे अमरूद के बाग में छिपा दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए कमलेश के रात ग्यारह बजे शौच करने घर से बाहर जाने की अफवाह फैलाई। अगले दिन तीनों आरोपियों ने कमलेश का शव बाग से वापस लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी अन्य व्यक्ति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद, एसआई ओमप्रकाश नेगी, बसंत कुमार, जगदीश सिंह, कांस्टेबल देवराज सिंह, उमेश सिंह, यशपाल आर्या, हरीश मेहरा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: brother-in-law and brother-in-law brother-in-law and brother-in-law arrested crime news Kichha news Murder accused wife Police solved the mason murder case Police solved the mason murder case by arresting his wife udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज किच्छा न्यूज क्राइम न्यूज पुलिस ने किया राजमिस्त्री हत्याकांड का खुलासा साला व साढ़ू गिरफ्तार हत्यारोपी पत्नी

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More