पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक दर्जन बाइकों के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक और बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से एक दर्जन मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। यह दुपहिया वाहन विभिन्न थाना क्षेत्र से चुराए गए थे। यह सभी चोर नशे का शौक पूरा करने के लिए करते थे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी किए गए वाहनों को बरामद करने व इन घटनाओं में लिप्त विभिन्न गिरोह से पर्दा उठाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दोपहिया वाहनों की चोरी के अभ्यस्त गिरोह के चोर सदस्यों को दबोचकर विभिन्न क्षेत्र से चोरी की गई 12 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गुप्त सूचना पर काम करते हुए पुलिस टीम ने कल एक जून को इकबालपुर कुंजा रोड स्थित महालक्ष्मी भट्टे के पास चेकिंग अभियान चलाकर 02 मोटर साईकिल पर सवार 04 संदिग्ध को दबोचा। गंभीर रूप से पूछताछ करने पर जानकारी मिली की उक्त दोनों मोटरसाइकिल चोरी की हैं। युवकों की निशानदेही पर ग्राम बेहड़की सहदाबाद से 10 अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। कुल 12 मोटरसाइकिल में 02 थाना झबरेडा से, 03 सिविल लाईन कोतवाली रुडकी से, 01 कोतवाली मंगलौर से, 01 थाना नागल से चुराई गई हैं। शेष 05 मोटरसाइकिल की जानकारी की जा रही है। नशे के आदी अभियुक्त मोटर साईकिल को सस्ते दामों में बेचकर अपना खर्चा चलाते थे। बरामदगी के आधार पर थाना झबरेडा पर मु0अ0सं0 318/23 धारा 411, 413, 414, 34 भादवि व 41/102 द0प्र0सं0 पंजीकृत किया गया।पुलिस ने बाइक चोरी में विशाल उर्फ विशू पुत्र भजन सिह निवासी बेहडकी सैदाबाद थाना झबरेडा, विक्की पुत्र स्व० तेलू राम निवासी सैदाबाद, राजन पुत्र मागेराम निवासी ग्राम बरवाला थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर हाल पता कुन्जा रोड इकबालपुर, नितिश पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम हासिमपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया। बरामद मोटर साइकिल में स्प्लेंडर बाइक 11, पैशन प्रो बाइक 01 शामिल है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष झबरेड़ा धर्मेन्द्र राठी, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान, कांस्टेबल नसीबुद्दीन, मुकेश, देवेश,रणवीर सुनील कुमार, बसंत कुमार, महिपाल सीआईयू रुड़की कांस्टेबल रविंद्र खत्री सीआईयू रुड़की शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Police busted the gang of bike thieves and arrested four accused with a dozen bikes Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More