किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ कर महिला सरगना एवं ग्राहक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

    

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए महिला सरगना एवं ग्राहक को  गिरफ्तार, किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हलाद एसएसपी नैनीताल नारायण मीणा (IPS) द्वारा जिले में अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा स्थापित होटल, स्पा सेंटरों, रिजॉर्ट में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में सीओ ऑपरेशंस नैनीताल  नितिन लोहनी  के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक दीपा भट्ट, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के नेतृत्व में टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक रविवार (आज) मुखानी क्षेत्र मे स्थित एक मकान में दबिश दी गई। इस दौरान मकान में कुछ लोग अनैतिक गतिविधियों को करते हुए आपत्तिजनक स्थिति के मिले। उक्त स्थान से 01 पीड़ित महिला निवासी मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल बरामद हुई तथा 01 पुरुष ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में मिला। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी प्राप्त हुई। मौके से 01 पुरुष और देह व्यापार कराने वाली महिला सरगना को भी गिरफ्तार किया गया। मौके से गिरफ्तार अभियुक्ता जया मेवाड़ी ने पूछताछ में बताया कि भट्ट कॉलोनी फ़ेस 1 की निवासी दिव्यांशी पांडे का घर जिसे उसने ₹15000/-रु0 प्रति माह के हिसाब से किराये में लिया गया था। जिसमे अभियुक्ता द्वारा वैश्यालय चलाया जा रहा था।
वैश्यालय चलाने वाली महिला जया मेवाड़ी को अभियुक्ता पायल शर्मा देह व्यापार हेतु महिलाएं उपलब्ध कराती थी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अवैध स्मैक के साथ 20 वर्षीय युवक पुलिस गिरफ्त में 

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना मुखानी में एफआईआर क्रमांक–312/23, धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में दर्ज करने के साथ ही मौके से महिला पीड़ित को रेस्क्यू कर काउंसलिंग कराने के पश्चात उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। मकान मालिक दिव्यांशी पाण्डे को किरायेदार का सत्यापन न करने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹5000/-रु का नगद चालान करते हुए फरार अभियुक्ता पायल शर्मा उर्फ़ प्रीति निवासी पंचायत घर हल्द्वानी जिला नैनीताल की तलाश की जा रही है। घटनाक्रम के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करने हेतु जिलाधिकारी नैनीताल महोदय के समक्ष रिर्पोट प्रेषित की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी गौला फ्लाईओवर पर भीषण हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत के साथ ही एक युवक-युवती गंभीर 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में जया मेवाड़ी पत्नी दीपक शर्मा निवासी मोहल्ला सराय नसरुल्लाह थाना व जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल भट्ट कालोनी फ़ेस 1 मुखानी जिला नैनीताल एवं ऋषभ श्रीवास्तव व पुत्र मोहन श्रीवास्तव निवासी आवास विकास कॉलोनी काठगोदाम जनपद नैनीताल है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने  स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का निर्णय लेते हुए शासन को भेजा त्यागपत्र  

इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, कांस्टेबल मोहन किरौला एवं महेन्द्र भोज सम्मिलित रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police busted the prostitution racket going on in a rented house and arrested the female leader and the customer Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अवैध स्मैक के साथ 20 वर्षीय युवक पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी गौला फ्लाईओवर पर भीषण हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत के साथ ही एक युवक-युवती गंभीर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। शहर के गौला फ्लाईओवर पर शुक्रवार (आज) शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी […]

Read More
उत्तराखण्ड

तीनपानी से काठगोदाम तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई : अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। महीनों की मोहलत, नोटिस और चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर आखिरकार प्रशासन का बुलडोजर चल गया। तीनपानी से नरीमन चौराहे होते हुए काठगोदाम तक सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत प्रशासन और यूयूएसडीए की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाया। प्रशासन ने साफ […]

Read More