4 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास संदिग्धावस्था में खड़ा युवक पुलिस को देखकर सकपका गया और भागने का प्रयास करने लगा। इस पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में युवक के पास से 4 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम शरीफ निवासी गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 बताया है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह उक्त स्मैक हाशिम उर्फ बढ्ढा निवासी गफूर बस्ती से खरीद कर लाता है और उसे पुड़िया बनाकर बेचने का काम करता है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। उससे इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां भी पुलिस के हाथ लगी हैं। जिनके आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर भवाली पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही  ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण किये आभूषण बरामद 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में देर रात्रि थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन बरसाती नाले में बह गया। इस हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने देर रात दोनों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में सोमवार सुबह शाकुंभरी चौक से आगे एक टायर में अचानक आग लग गईं। चालक की सतर्कता के चलते समय रहते बस रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More