दिन में रेकी कर रात्री में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में, दूसरे फरार साथी की तलाश जारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। घरों की रेक कर सेंधमार करने वाले शातिर चोर को चुराए गए आभूषण के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार। दूसरे फरार साथी की तलाश की शुरू। जबकि इनका एक साथी पहले ही दिनेशपुर में चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है और वर्तमान में जेल में बंद है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। 

एसपी सिटी हरवंश सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते दिनों मंडी व रामपुर रोड में बंद घरों में चोरों ने धावा बोल दिया था। इन मामलों में शिव कुमार निवासी बरेली रोड व ज्योति निवासी रामबाग कॉलोनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की सुरागकशी शुरू की थी। चोरों की धर पकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही पुराने चोरों व संदिग्धों का सत्यापन किया। इस आधार पर पुलिस ने इन चोरियों में संलिप्त सलमान हुसैन पुत्र साबिर हुसैन निवासी वार्ड नंबर 5, मोहल्ला इस्लाम नगर, खटीमा को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ में पकड़े गये चोर ने बताया कि वह अपने साथियों अकील अहमद पुत्र मुन्ने निवासी इस्लाम नगर, खटीमा व दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश गुप्ता पुत्र होरी लाल निवासी गोरीखेड़ा के साथ वारदातों को अंजाम देता है। हम लोग दिन के समय क्षेत्र मे घूमकर बन्द घरों की रैकी करते है, जिन घरों में बाहर से ताले लगे हुये होने व अखबार पडे होने व नालियाँ सूखी होने आदि के संकेत मिलते है तो उससे हमे पता चल जाता है कि यह घऱ बन्द है, फिर रात्रि के समय घरों मे ताला तोडकर जेवरात व नकदी चोरी करते है, हम लोग इलेक्ट्रानिक सामान टीवी मोबाईल व लेपटाप आदि सामान नही ले जाते है, क्योकि उनमे पकडे जाने का डर रहता है। उसने यह भी बताया कि चोरी के जेवरात वह उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में सुनारों को बेच देते हैं। इन तीनो ही शातिर चोरों पर अलग-अलग घटनाओं में पूर्व से ही कई अभियोग भी दर्ज है। पुलिस टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई रमेश सिंह बोरा, एसआई संजीत राठौड़, जगदीप नेगी, कांस्टेबल बंशीधर जोशी, सुरेंद्र सिंह, परवेज अली, वीरेंद्र चौहान, जितेंद्र कुमार, कृष्ण चन्द्र शर्मा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More