सनसनी खेज मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा !अभियुक्त ने कहा बाइक में लिफ्ट देकर अनैतिक कार्य के लिए बना रहा था दबाव इसलिए कर दिया कत्ल 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

जसपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के जसपुर क्षेत्र में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ के सनसनीखेज मर्डर का उधम सिंह नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरिफ द्वारा बाइक में लिफ्ट देकर युवक पर अनैतिक कार्य का दबाब बनाया गया था, जिससे नाराज युवक ने उसका कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को जसपुर क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर मय फोर्स के मौके पर पहुँचे थे, जहाँ पर एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। शव को देखने पर प्रथम दृष्टया हत्या का अंदेशा हुआ। प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में धारा 302 मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मृतक मो0 आरिफ जसपुर मोहर्रम कमेटी का अध्यक्ष था। हत्या के अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिहंनगर मंजूनाथ टीसी के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर द्वारा पूछताछ व सीसीटीवी अवलोकन, सर्वलांस हेतु 10 टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा गहनता से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व संदिग्धों के मोबाइल नम्बरों के सीडीआर का अवलोकन किया गया। 26 जुलाई को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर कि सूचना पर रोहताष कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी हिम्मतपुर थाना आईटीआई को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त रोहताष कुमार द्वारा अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह 18 जुलाई को पैदल-पैदल टाण्डा उज्जैन चौराह से ढेला पुल की तरफ जा रहा था, महेशपुरा पुलिया के पास पैदल चलते हुए एक मोटरसाईकिल वाला व्यक्ति (मृतक मो० आरिफ) उसके पास रुका ओर अपने आपको जसपुर का बताते हुए लिफ्ट देकर जसपुर तक छोड़ने की बात कही, उक्त व्यक्ति कि बात पर विश्वास कर अभियुक्त, मृतक कि मोटरसाईकिल पर बैठ गया। रास्ते मे अभियुक्त ने अपने घर से नारजगी वाली बात बताई तो मृतक द्वारा स्वयं को जसपुर निवासी व डम्पर मालिक होने व खनन का काम करने वाला बताया। मृतक द्वारा रास्ते में अभियुक्त को ढाबे पर खाना खिलाया। चकरोड पर आकर मृतक अभियुक्त से अनैतिक कार्य और गलत हरकत करने लगा तो अभियुक्त ने मना कर दिया, जिससे मृतक नाराज होकर अभियुक्त को धमकाने लगा, जिसके बाद मृतक अपने साथ लाई चुन्नी से अभियुक्त के हाथ बाँधने का प्रयास करने लगा। अभियुक्त को गुस्सा आ गया ओऱ अभियुक्त ने चुन्नी को घुमाकर मृतक के गले में लपेट लिया। पूरी ताकत लगाकर मृतक का गला घोट दिया। जब मृतक बेसुध हो गया तो अभियुक्त ने पास पड़े पत्थर को उठाकर दो बार मृतक के चेहरे पर वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news he was pressurizing for unethical work jaspur news Police disclosed the sensational Khej murder! The accused said that by giving lift in the bike so he committed the murder US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More