न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट मोड में, न्यायालय परिसर की ली सघन तलाशी   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नई टिहरी। उत्तराखंड में जिला न्यायालयों को लगातार धमकी भरे ई-मेल मिल रहे हैं, जिससे न्यायिक परिसरों में दहशत का माहौल बना हुआ है।मंगलवार को नईटिहरी और रुद्रप्रयाग जिला न्यायालयों में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एलआईयू की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे न्यायालय परिसर की सघन तलाशी ली।प्रारंभिक जांच में कोईभी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिससे पुलिस अधिकारियों, न्यायविदों और वकीलों ने राहत की सांस ली। हालांकि एहतियातन निगरानी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

नई टिहरी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा और सीओ टिहरी महेश लखेड़ा ने बताया कि न्यायालय में बम रखे जाने संबंधी ई-मेल प्राप्त हुआ था। इसके बाद पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

इससे एक दिन पहले उत्तरकाशी जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भी बम और आरडीएक्स लगाए जाने की धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए न्यायालय परिसर को खाली कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों को भी जांच में लगाया गया। देर शाम तक चली तलाशी में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह प्राप्त ई-मेल में कोर्ट परिसर में लगभग 12 किलो आरडीएक्स लगाए जाने का दावा किया गया था। सूचना मिलते ही एसपी कमलेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं व सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्टरोड पर वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई। अग्निशमन दल को भी तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

देहरादून से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की बारीकी से जांच की। पुलिस ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: conducted thorough search of court premises new tehri news Police in alert mode after threat to bomb courts police in alert mode conducted thorough search of court premises threat to bomb courts uttarakhand news अलर्ट मोड में आई पुलिस ने ली न्यायालय परिसर की ली सघन तलाशी उत्तराखण्ड न्यूज नई टिहरी न्यूज न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More