सड़क किनारे खड़ी कार में युवक-युवती की मौजूदगी पर ग्रामीणों द्वारा विरोध के बाद पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। निकटवर्ती हल्दूचौड़ के बच्ची नवाड़ गांव में मंगलवार देर शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार में युवक और युवती को साथ बैठे देखा। मामला संदेहास्पद समझकर ग्रामीणों ने विरोध जताना शुरू कर दिया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। माहौल बिगड़ता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

 

सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए युवक-युवती को थाने ले आए। पूछताछ में पता चला कि युवक रुद्रपुर में कार्यरत है और बहेड़ी का निवासी है, जबकि युवती अल्मोड़ा की रहने वाली है और इन दिनों हल्दूचौड़ में अपने रिश्तेदारों के यहां रुकी हुई है। दोनों की जान-पहचान सिडकुल क्षेत्र में हुई थी और आपसी मित्रता के चलते वे कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

 

पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान किया, जबकि युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान कई ग्रामीण चौकी पर भी पहुंचे और नाराजगी जाहिर की, हालांकि पुलिस ने स्थिति को समझदारी से संभालते हुए मामला शांत कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

 

उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने बतायाकि ग्रामीणों को दोनों की मौजूदगी पर संदेह हुआ, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। हालांकि, जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया और दोनों पक्षों को समझा -बुझाकर विवाद सुलझा लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the villagers protested against the presence of a young man and a woman in a car parked on the roadside challaned the young man for disturbing the peace Haldwani news presence of a young man and a woman in a car parked on the roadside protest by the villagers the police challaned the young man for disturbing the peace uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ग्रामीणों द्वारा विरोध युवक का शांति भंग में चालान सड़क किनारे खड़ी कार में युवक-युवती की मौजूदगी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More