थराली। चमोली जिले में स्थित राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी की एक छात्रा के साथ एक प्राध्यापक और बैंक मैनेजर ने अभद्रता की। छात्रा की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करलिया है।
थाना प्रभारी थराली पंकज कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने रविवार को तहरीर दी। आरोप लगाया कि महाविद्यालय के प्राध्यापक अनुज कुमार और स्टेट बैंक तलवाड़ी केशाखा प्रबंधक जोगिंदर कुमार ने शनिवार रात उसके कमरे का लगातार दरवाजा खटखटाया। छात्रा ने भयभीत होकर जब दरवाजा खोला तो दोनों ने उसके साथ अभद्रता की। छात्रा का आरोप है कि दोनों नशे में थे और उन्होंने गाली-गलौज भी की। हल्ला सुनकर उस मकान में रहने वाले अन्य लोग जाग गए। इस पर आरोपी वहां से चले गए। छात्रा ने रविवार सुबह थाना थराली पहुंच कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस घटना को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। पूर्वछात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा रावत एवं एबीवीपी के पूर्व संयोजक प्रदीप जोशी ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]