मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर रिकवरी एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुखानी की एक युवती ने निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर घर में घुसकर मारपीट करने व उसके मित्र को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही परिवार,मित्र व खुद की जान को खतरा भी जताया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

तल्ली बमौरी बंदोबस्ती स्थित भट्ट कॉलोनी फेज- 1 निवासी आंचल साह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में रामपुर रोड स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी से पर्सनल लोन लिया था। उसकी किस्तें वे लगातार भरती रहीं। कुछ समय बाद उनकी नौकरी चली गई। जिसके चलते वह किस्तें नहीं भर पाईं। आरोप है कि रिकवरी एजेंटों ने उन्हें फोन पर परेशान करना शुरू कर दिया। हाल ही में रिकवरी एजेंट शैलू वर्मा,, अर्जुन रौतेला और दीपक उर्फ मोहित पांडे उनके घर पहुंचे और उनकी मां से अभद्र व्यवहार करने लगे। सूचना पर  जब अपने दोस्त को घर भेजा तो एजेंटों ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने इसकी शिकायत मुखानी पुलिस के साथ एसएसपी कार्यालय में की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर युवती ने कोर्ट में अपील दायर की। शुक्रवार रात मुखानी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फाइनेंस कंपनी के तीनों रिकवरी एजेंटों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता ने मुखानी पुलिस को मामले से जुड़ी सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी सौंपी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police registered a case against the recovery agents on the orders of the court on charges of assault and threatening to kill Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More
उत्तराखण्ड

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]

Read More