नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपित युवक और उसके साथी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
हरिद्वार। घर के बाहर खेल रही 11 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर एक युवक जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस काम में उसके साथी ने भी सहयोग किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म और उसके साथी पर सहयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
हरिद्वार के कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला की बेटी (11) मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कलियर निवासी शाहरुख और कुर्बान वहां पर आए। लड़की को घर के बाहर अकेला देखकर दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ उसके घर के पास ही जंगल में ले गए। आरोप है कि जंगल में ले जाकर शाहरुख ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि उसके साथी कुर्बान वहां पर किसी के आने जाने पर नजर रखता रहा। दुष्कर्म के बाद आरोपित यह बात किसी को न बताने की धमकी देकर फरार हो गए। घर के बाहर लड़की को न पाकर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच उन्हें लड़की जंगल की तरफ से आती दिखी। जब घर वालों ने उससे जानकारी ली तो उसने पूरा मामला बता दिया। दुष्कर्म का पता चलते ही परिजनों के पांव तले की जमीन खिसक गई। पीड़ित के परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने लड़की की तहरीर पर इस मामले में शाहरुख पर दुष्कर्म तथा कुर्बान पर सहयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Police registered a case against the young man and his companion accused of raping a minor girl and started the search Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More